Stree 2 Update: स्त्री 2 में कृति सेनन की हुई एंट्री, जानिए क्या होगा उनका रोल

Stree 2 Cast Update: ऋद्धा कपूर राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 में कई सारे स्टार्स कैमियो करने वाले हैं, अब कृति सेनन का नाम सामने आया है।

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 17 July 2024 8:02 AM GMT
Kriti Senon In Stree 2 Movie
X

Stree 2 Update (Image- Social Media)

Stree 2 Update: श्रद्धा कपूर राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर कोई ना कोई नया अपडेट मिल रहा है। बता दे कि जहाँ कल Stree 2 का नया पोस्टर जारी किया गया है और बताया गया कि Stree 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा। इसके अलावा कुछ समय पहले ही Stree 2 को लेकर ये अपडेट आया था कि Stree 2 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आएंगे। इसके अलावा Stree 2 में कई सारे एक्टर व एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। अब ऐसी खबरें आ रही है कि फिल्म Stree 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आ सकती हैं।

स्त्री 2 में कृति सेनन नजर आएंगी ( Kriti Senon In Stree 2 )-

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) व राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 का सीक्वल बनने जा रहा है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। 25 जून को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें मुख्य किरदार के रूप में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी व श्रद्धा कपूर नजर आए। इसके अलावा टीजर में तमन्ना भाटिया भी Stree 2 में नजर आई हैं।

उस समय सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कृति सेनन आश्चर्यजनक कैमियो Stree 2 मे ंकर सकती हैं। इससे प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि Stree 2 में कृति सेनन (Stree 2 Kriti Senon) का किरदार विचित्र और डरावना (Stree 2 Kriti Senon Role) हो सकता है। फिल्म में कृति सेनन की एंट्री से दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। कृति सेनन के कैमियो को Stree 2 में गुप्त रखा गया है। निर्मताओं की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालंकि रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी भूमिका संक्षिप्त है, लेकिन महत्वपूर्ण होगी और कहानी में एक नया मोड़ लाएगी।

स्त्री 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Stree 2 Trailer Release Date)-

बता दे कि श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 का ट्रेलर कल यानि 18 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story