Stree 2 Trailer: ऋद्धा की स्त्री 2 का ट्रेलर इस दिन होगा जारी, डर की दिखेगी पहली झलक

Stree 2 Trailer Release Date; ऋद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 का ट्रेलर कब आएगा, यदि आप भी इसका इंतजार कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं, इसके बारे में

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 13 July 2024 1:06 PM GMT (Updated on: 13 July 2024 1:06 PM GMT)
Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Movie Stree 2 Trailer Release Date
X

Stree 2 Trailer Release Date

Stree 2 Trailer: ऋद्धा कपूर, राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। जाकर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही मेडॉक फिल्म्स द्वारा उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म Munjya के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तो वहीं इसके बाद यूट्यूब पर रिलीज किया गया। जिसके बाद से दर्शकों को स्त्री 2 के ट्रेलर का इंतजार था। अब जाकर स्त्री 2 के ट्रेलर (Stree 2 Trailer) को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। चलिए जानते हैं किस दिन Stree 2 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

स्त्री 2 का ट्रेलर कब रिलीज होगा (Stree 2 Trailer Release Date In Hindi)-

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2 Movie) के यदि आप ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। तो हम आपको बता दे कि अब Stree 2 के ट्रेलर के लिए आपको ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मेकर्स ने Stree 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट अनॉउंस कर दी है। बता देकि Stree 2 का ट्रेलर इसी महीने यानि 18 जुलाई 2024 को रिलीज किया जाएगा। जिसमें हॉरर कॉमेडी फिल्म Stree 2 की पहली झलक दिखाई देगी।

स्त्री 2 कब आएगी (Stree 2 Release Date In Hindi)-

स्त्री के पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स स्त्री के सीक्वल पर काम करना शुरू कर दिए है। बता दे कि श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 सिनेमाघरो में इसी साल यानि 15 अगस्त 2024 (Stree 2 Release Date) में रिलीज होगी। तो वहीं 15 अगस्त को अल्लू अर्जुन की Pushpa 2 रिलीज हो सकती है। इसके अलावा अक्षय कुमार की Khel Khel Mein और John Abraham की वेदा (Vedaa Movie) रिलीज होगी। अब देखने लायक होगा बॉक्स ऑफिस पर किसका जादू चलने वाला है।

स्त्री 2 कास्ट (Stree 2 Cast)-

स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2 Movie) के निर्देशन की कमान डायरेक्टर अमर कौशिक संभालेंगे। तो वहीं फिल्म Stree 2 में इस बार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि Akshay Kumar का कैमियो भी होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story