×

सबको था इंतजार, उससे पहले ही सुहाना खान ने किया ये काम, न लगी कानों कान भनक

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अब फिल्मों में इंट्री कर चुकी है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये मजाक है तो गलत है। वास्तव में सुहाना ने एक शॉर्ट फिल्म की है। जिसमें उनके काम की तारीफ हुई। सुहाना आज के समय टीनएजर्स में पॉपुलर स्टारकिड है।

suman
Published on: 18 Nov 2019 2:00 PM GMT
सबको था इंतजार, उससे पहले ही सुहाना खान ने किया ये काम, न लगी कानों कान भनक
X

जयपुर : शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान अब फिल्मों में इंट्री कर चुकी है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये मजाक है तो गलत है। वास्तव में सुहाना ने एक शॉर्ट फिल्म की है। जिसमें उनके काम की तारीफ हुई। सुहाना आज के समय टीनएजर्स में पॉपुलर स्टारकिड है। उनकी पहचान केवल किंग खान की बेटी से नहीं बल्कि वो खुद फैशन व टैलेंट की पावरहाउस है।

यह पढ़ें...Nusrat Jahan Hospitalized : कोलकाता के अस्‍पताल में भर्ती नुसरत जहां, आखिर क्या है वजह

आपको बता दें कि सुहाना हिंदी नहीं, इंग्लिश की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में काम किया है , जिसका टीज़र रिलीज हुआ था और फैंस ने इसे पसंद भी किया था। अब, पूरी शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सुहाना की क्लासमेट थियो गिमेनो ने डायरेक्टेड है। इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना की एक्टिंग की तारीफ हुई है। अब बॉलीवुड को उनके डेब्यू के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा। अभी हाल में सुहाना वोग मैगजीन के लिए कवरगर्ल भी बनी थी।

suman

suman

Next Story