×

सुमोना चक्रवर्ती के साथ कौनः तेजी से वायरल हुई फोटो, सबको लगा झटका

द कपिल शर्मा शो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Shweta
Published By Shweta
Published on: 20 April 2021 2:39 PM GMT
सुमोना चक्रवर्ती
X

 सुमोना चक्रवर्ती ( फोटो फाइल- सोशल मीडिया)

नई दिल्लीः द कपिल शर्मा शो से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनके फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं है। इन दिनों मुंबई में कोरोना हाहाकार मचा दिया है। इसके बाद भी सभी सेलेब्स वेकेशन मनाने शहर से बाहर गए हुए है। सुमोना ने अपने सोशल अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसे देख हैरत में पड़ जाएगे।

बता दें कि सुमोना अपना वेकेशन मनाने अंडमान निकोबार गई हुई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वह एक शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं।

दरअसल सुमोना ने अपने इंस्टा स्टोरी यह तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद से लोगों को उस शख्स के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है। आखिर उनके साथ ये शख्स है कौन? पिक्चर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस के पीछे बीच का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है, वहीं दोनों कैमरे की ओर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए कौन है मिस्ट्री मैन

आपको बता दें कि फोटो वायरल होने के बाद से लोग तरह-तरह के अंदाजा लगाये जा रहे हैं। यह मिस्ट्री मैन उनेक करीबी दोस्त मोहित मिधा है। बताया जा रहा है कि वेकेशन के दौरान सुमोना की उनसे मुलाकात हुई। एक्ट्रेस अक्सर वेकेशन पर देखी जाती हैं। वे अपनी गॉर्जियस तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। एक बार फिर से सुमोना का यह लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

बताते चले कि सुमोना बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। साल 2014 में आई सलमान की फिल्म किक में सुमोना दिखाई दी थी। जिनके एक्टिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया। इसके अलावा सुमोना सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दिखाई दी थी।

Shweta

Shweta

Next Story