×

OMG: कृष्णा के शो को कपिल शर्मा नहीं, सुनील का शो कर रहा है रिप्लेस

suman
Published on: 18 Sep 2017 6:37 AM GMT
OMG: कृष्णा के शो को कपिल शर्मा नहीं, सुनील का शो कर रहा है रिप्लेस
X

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के फैंस के खुशी की खबर है। सुनील ग्रोवर जल्द ही नये कॉमेडी शो के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं और उनका यह नया शो कृष्णा अभिषेक के ‘ड्रामा कंपनी’ को रिप्लेस करेगा। खबरों के अनुसार सुनील ग्रोवर से बात की जा रही है। सुनील ग्रोवर के नया शो लाने की बात फाइनल हो चुकी है और यह शो ‘ड्रामा कंपनी’ को रिप्लेस करेगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह पहले से तय था कि ‘ड्रामा कंपनी’ शो को सिर्फ कुछ ही एपिसोड के लिए ऑनएयर हुआ। उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक ‘ड्रामा कंपनी’ शो ऑफएयर होगा।

यह भी देखें...लाखों दिलों की धड़कन इमरान हाशमी को उनकी वाइफ मानती है खुद के लिए ‘अशुभ’

सुनील ग्रोवर का यह शो एक नॉन फिक्शन कॉमेडी शो है। कपिल शर्मा के शो की क्रिएटिव डायरेक्टर रहीं प्रीति सिमोस सुनील ग्रोवर को वापस छोटे पर्दे पर ला रही हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि सुनील ग्रोवर के नये शो के प्रोजेक्ट को प्रीति सिमोस ही हैंडल कर रही हैं। सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद से ही यह दावा किया जा रहा था कि सुनील ग्रोवर अपना नया कॉमेडी शो लेकर आएंगे। इधर कपिल शर्मा भी अब ठीक हो गये हैं और वह भी जल्द ही अपने शो के साथ वापस आने के लिये तैयार हैं। अब जल्द ही दोनों स्टार्स के बीच एक ही चैनल पर टक्कर देखने को मिलेगी।

suman

suman

Next Story