×

पटाखा गर्ल्स के साथ इस तरह किया सुनील ग्रोवर ने फिल्म का प्रोमोशन

suman
Published on: 29 Aug 2018 10:36 AM GMT
पटाखा गर्ल्स के साथ इस तरह किया सुनील ग्रोवर ने फिल्म का प्रोमोशन
X

मुंबई: टीवी एक्टर सुनील ग्रोवर जल्द ही फिल्म पटाखा में नजर आ रहे हैं। हाल में सुनील फिल्म का प्रमोशल बड़े ही निराले ढंग से करते दिखे। इस दौरान उनके साथ सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान भी दिखी।प्रमोशन के सेट पर सुनील ओटो रिक्शा चलाकर पहुंचे। वहीं सान्या और राधिका उनके पीछे ओटो में खड़ी नजर आईं। तस्वीरों में सुनील व्हाइट कलर की शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने काफी हैंडसल लग रहे हैं।

OMG:सलमान की फिल्म छोड़ प्रियंका इस डायरेक्टर के साथ करेंगी काम

वहीं सान्या ब्लैक एंड व्हाइट कलर की आउटफिट पहने हाॅट नजर आईं। प्रमोशन के दौरान राधिका व्हाइट कलर की आउटफिट पहने ग्लैमरस अवतार में दिखीं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो सगी बहनों- बड़की और छुटकी की कहानी है. दोनों बहनें राजस्थान के एक छोटे से गांव की हैं जो हमेशा ही एक दूसरे से लड़ती रहती हैं। बीड़ी पीती हैं और हम उम्र लड़कों को फ्लर्ट भी करती हैं।

बेफिक्रे अंदाज में इन गलियों में घूमती नजर आई निया शर्मा, देखिए PICS

शादी के बाद दोनों को यह एहसास होता है कि वे एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकती लेकिन एक-दूसरे के बिना भी नहीं रह सकती हैं। दोनों की लड़ाई भारत-पाकिस्तान की तरह हैं। इस फिल्म की कहानी लेखक चरण सिंह पथिक की लघु कहानी पर आधारित है। फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।

suman

suman

Next Story