×

सुनील ने छोड़ा कपिल का साथ, नई पारी के लिए बॉलीवुड की इस लैला का पकड़ा हाथ

suman
Published on: 11 April 2017 9:54 AM GMT
सुनील ने छोड़ा कपिल का साथ, नई पारी के लिए बॉलीवुड की इस लैला का पकड़ा हाथ
X

मुंबई: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई के बाद से दोनों के रास्ते अलग हो गए है। कपिल ने जहां सुनील को शो में लाने की कोशिशो पर विराम लगा दिया है। वहीं सुनील ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह द कपिल शर्मा शो में वापस नहीं जा रहे हैं।



साथ ही अब सुनील ग्रोवर ने यह ङभी ट्वीट किया कि वह आगे क्या करने जा रहे हैं। सुनील ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि वह बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी के साथ मिलकर काम करने वाले हैं।

आगे...



सुनील ने घोषणा की कि वह 13 अप्रैल को होने वाले आईपीएल के मैच की लाइव कमेंट्री में भी रहेंगे। लाइव कमेंट्री सेशन में एक्ट्रेस सनी लियोनी से भी जुड़ेंगे। 13 अप्रैल को मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा।|

आगे...

suman

suman

Next Story