×

Hera Pheri 3 की कहानी पर सुनील शेट्टी ने दिया अपडेट, फिल्म की कहानी होने वाली है काफी मजेदार

Hera Pheri 3 Update: हेरा फेरी 3 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी फिल्म में श्याम का किरदार निभाने वाले सुनील शेट्टी ने फिल्म की कहानी पर दिया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 11 March 2025 12:21 PM IST
Sunil Shetty Giving Update On Hera Pheri 3
X

Hera Pheri 3 Story Update (Image Credit-Social Media)

Hera Pheri 3 Update: हेरा फेरी फ्रेचाइजी बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसके दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं। अब दर्शकों को हेरा फेरी 3 का बेसब्री से इंतजार है। Hera Pheri 3 को लेकर काफी समय से सोशल मीडिया पर अपडेट आते रहते हैं। तो वहीं अब जाकर फिल्म में श्याम का किरदार प्ले करने वाले सुनील शेट्टी ने हेरा फेरी 3 की कहानी पर अपडेट दिया है।

हेरा फेरी 3 की कहानी पर सुनील शेट्टी ने दिया अपडेट (Sunil Shetty On Hera Pheri 3 Story)-

सुनील शेट्टी काफी खुश हैं कि बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म Hera Pheri 3 फिर से अपने पुराने कास्ट के साथ वापसी करने जा रही है। हालहि में सुनील शेट्टी नादानियां में नजर आए थे। जिसमें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में थे। यह पहली बार हुआ है जब सुनील शेट्टी ने पिता की भूमिका निभाई है। लेकिन सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) सबसे ज्यादा उत्साहित Hera Pheri 3 को लेकर हैं। जिसका मूल निर्देशन प्रियदर्शन द्वारा किया जा रहा है। सुनील शेट्टी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटवर्यू में अपनी उत्सुकता साझा की। उन्होंने कहा," मुझे लगता है कि प्रियदर्शन सर असली और एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो Hera Pheri 3 बना सकते हैं। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूँ। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो कॉमेडी को अपनी हथेली की तरह अच्छी तरह जानते हैं। वह एक बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर हैं और वह खुद को फिर से लिख रहे हैं। उनके पास एक असाधारण स्क्रिप्ट है। उन्हें विश्वास है कि Hera Pheri 3 के साथ एक और ब्लॉकबस्टर लेकर आएंगे।

कब शुरू होगी हेरा फेरी 3 की शूटिंग (When Will Hera Pheri 3 Shooting Start)-

मीडिया में आई रिपोट्स के अनुसार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल दिसंबर 2025 में Hera Pheri 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। निर्देशक प्रियदर्शन फिलहार भूत बांग्ला में व्यस्त हैं और 2025 के मध्य तक इसकी एडिटिंग, वीएफएक्स और पोस्ट प्रोडक्शन पूरा कर लेंगे। इसके बाद वह शूटिंग शुरू होने से पहले पूरी तरह से Hera Pheri 3 की स्क्रिप्ट को परफैक्ट करने पर ध्यान देंगे। मूल कथानक, चरित्र-चित्रण और कथानक संरचना पहले से ही तैयार है, और अगले कुछ महीनें हास्य को निखारने तथा यह सुनिश्चित करने में व्यतीत किए जाएंगे कि राजू, श्याम और बाबूराव की प्रिय तिकड़ी के अनुरूप बना रहे। Hera Pheri 3 की शूटिंग दिंसबर 2025 से मई 2026 तक होने की उम्मीद है। और निर्मताओं ने इसे 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य बना लिया है। लेकिन अभी तक फिल्म मेकर्स द्वारा किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story