×

Sunita Williams Video: सुनीता विलियम्स ने 9 महीने बाद मुस्कुराते हुए की पृथ्वी पर वापसी देखें वीडियो

Sunita Williams Return Video: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट आज सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ है सामने आया वीडियो देखें

Shikha Tiwari
Published on: 19 March 2025 8:27 AM IST (Updated on: 19 March 2025 8:31 AM IST)
Sunita Williams Return
X

Sunita Williams Return Space Video (Image Credit-Social Media)

Sunita Williams Return: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट Sunita Williams और बुच विल्मोर 9 महीने 14 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनके साथ क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग और रूस के अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी हैं। Sunita Williams का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुआ है। जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुनीता विलियम्स की घर हुई वापसी वीडियो आया सामने (Sunita Williams Return Video Viral)-

सुनीता विलियम्स और चारों एस्ट्रोनॉट मंगलवार यानि 18 मार्च 2025 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रवाना हुए थे। स्पेसक्राफ्ट के धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था। इस दौरान करीब 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट रहा यानि यान से संपर्क नहीं हो पा रहा था।

ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर समुद्र में लैंडिग तक करीब 17 घंटे लगे। 18 मार्च को सुबह 8.35 बजे स्पेक्राफ्ट का हैच हुआ यानि दरवाजा बंद हो गया था। 10.35 बजे स्पेसक्राफ्ट ISS से अलग हो गया।

19 मार्च को देर रात 2.41 बजे डीऑर्बिट बर्न हुआ। यानि कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया। इससे स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में एंट्री हुई और सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग हुआ। जिसका वीडियो सामने आया है। Sunita Williams ने मुस्कुराते हुए धरती पर वापसी की है।


स्पलैशडाउन पर, स्पेसएक्स ने एक्स पर एक पोस्ट में उनकी सुरक्षित वापसी की पुष्टि की, "ड्रैगन के स्पलैशडाउन की पुष्टि हुई - पृथ्वी पर वापस स्वागत है, निक, सुनी, बुच और एलेक्स!"

उनकी वापसी पर पूरे अमेरिका से प्रार्थनाएँ और शुभकामनाँए मिलीं। विशेष रूप से 21 हिंदू मंदिरों में सुनिता विलियम्स के लिए प्रार्थनाएँ की गई, जिनकी भारतीय और स्लोवेनियाई विरासत कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रही है। ह्यूस्टन के एक बैपटिस्ट एल्डर विल्मोर को भी उनके चर्च की मंडली से उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएँ की गई।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story