Border 2 Teaser: बॉर्डर 2 की पहली झलक आई सामने, टीज़र हुआ रिलीज

Border 2 Teaser Out: सनी देओल की ऐतिहासिक फिल्म बॉर्डर के सीक्वल यानी बॉर्डर 2 का ट्रेलर सिनेमाघरो में जारी

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 16 Aug 2024 7:46 AM GMT
Sunny Deol Movie Border 2 Teaser Out
X

Sunny Deol Movie Border 2 Teaser Out (Image- Social Media) 

Border 2 Teaser Out: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर के सीक्वल के बारे में कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट कर दिया गया है। तो वही बॉर्डर 2 का टीज़र रिलीज़ किया गया है। जिसमें सनी देओल ने अपना 27 साल का वादा निभाया है।

बॉर्डर 2 का टीज़र समीक्षा (Border 2 Teaser Review In Hindi)-

सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना की फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा हैं। जिसमें सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। फिल्म का आज टीजर Sunny Deol की आवाज में जारी कर दिया गया है। इस टीजर (Border 2 Teaser) में सनी देओल कहते हुए नजर आ रहे हैं कि- 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा, उसी वादे को पूरा करने और हिंदुस्तान की मिट्टी को सलाम करने फिरसे आ रहा है।

बॉर्डर 2 कब आएगा (Border 2 Release Date)-

कुछ समय से ऐसी अफवाहें आ रही थी कि बॉर्डर 2 (Border 2 Movie) पर काम चल रहा है। और इसे जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता द्वारा लिखा और निर्मित किया जाएगा। यह माना गया था कि यह फिल्म 1997 की क्लासिक की सीक्वल बनने जा रही है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म बॉर्डर 2 का निर्देशन प्रशंसित फिल्म निर्माता अनुराग सिंह करेंगे। अब जाकर इस फिल्म के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ चुका है। ये फिल्म 23 जनवरी 2024 (Border 2 Release Date) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

क्या होगी फिल्म की कहानी (Border 2 Story In Hindi) -

1971 में लोंगेवाला की लड़ाई न केवल हमारी भारतीय सेना द्वारा अपितु नौसेना व वायु सेना द्वारा भी लड़ी गई थी और बॉर्डर 2 की कहानी (Border 2 Story) भारतीय सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के दृष्टिकोण से घटनाओं को दोहराने का काम करेगी। जिसमें सनी देओल (Sunny Deol) मेजर कुलदीप सिंह चंदूरी की भूमिका निभाएंगे।

बॉर्डर 2 कास्ट (Border 2 Cast)-

तो वहीं अभी फिल्म के कास्ट पर काम चल रहा है, अभी फिल्म के कास्ट को तय नहीं किया गया है। अभी फिल्म के कास्ट पर काम चल रहा है। तो वहीं कुछ दिन पहले खबरे आई थी कि फिल्म में लीड रोल में आयुषमान खुराना (Ayushmann Khurrana) नजर आएंगे व इनके साथ सनी देओल भी नजर आएंगे। 1971 की बॉर्डर में मुख्य भूमिका में सनी देओल , जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी थे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story