×

Sunny Leone : इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी के हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, तो एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में पार्टी मनाया

अभिनेत्री सनी लियोनी की सोशल मीडिया फैमिली में अब 50 मिलियन लोग शामिल हो चुके हैं। सनी ने अतरंगी डांस करके इस बात की खुशी मनाई है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 20 Jan 2022 6:39 AM GMT
Sunny Leone : इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी के हुए 50 मिलियन फॉलोवर्स, तो एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में पार्टी मनाया
X

Sunny Leone : अभिनेत्री सनी लियोनी बाकी अभिनेत्रियों की तरह सोशल मीडिया एडिक्टिव हैं। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर हर रोज फोटो और वीडियो शेयर करने की आदत है। वो हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में धीरे - धीरे करके सनी लियोनी के सोशल मीडिया फैमिली में बहुत लोग शामिल हो गए हैं। सनी लियोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि अब उनके फैमिली में 50 मिलियन लोग शामिल हो गए हैं।

खुशी के मारे झूमती नजर आईं सनी लियोनी

सनी लियोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने अतरंगी अंदाज में डांस करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इंस्टाग्राम पर अब उनके 50 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। सनी ने इस खुशखबरी को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है। सनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें खुशी के मारे झूम के नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में सनी बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। वीडियो में सनी ने हल्के नीले रंग का कपड़ा पहन रखा है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सफेद रंग के एक क्रॉप टॉप को स्टाइल किया है।



सनी ने इंस्टा फैमिली को धन्यवाद कहा

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "वोहो.. 50 मिलियन। आप सभी को बहुत सारा प्यार मेरे इंस्टा परिवार। लेट्स पार्टी।" अभिनेत्री के इस वीडियो पर उनके प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं। वो अपने कमेंट के जरिए सनी पर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि सनी लियोनी ने इंडियन टेलीवीजन पर कलर्स टीवी के शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) से शुरुआत की थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में आइटम नंबर करती दिखाई दीं। अभिनेत्री सनी लियोनी के जीवन पर आधारित उनकी बायोपिक भी बन चुकी है। जिसका नाम 'करनजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' (Karenjit Kaur : The Untold Story Of Sunny Leone) है।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story