×

SO SAD: सनी ने बॉलीवुड स्टार्स के बारे में कही जो बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

suman
Published on: 6 Sep 2017 10:44 AM GMT
SO SAD: सनी ने बॉलीवुड स्टार्स के बारे में कही जो बात, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X

मुंबई: सनी लियोन ने बॉलीवुड में अकेले दम पर अपनी पहचानबनाई है। पोर्न इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड इंडस्ट्री में आना उनके लिए आसान रास्ता नहीं था। आज सनी बड़े बैनर्स की फिल्मों में नजर आती हैं। हाल ही में सनी 'नो फिल्टर नेहा' में बतौर गेस्ट पहुंची थीं ।

आगे..वही सनी ने एक एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसे सोच वह आज भी डर जाती हैं। दरअसल एक अवॉर्ड फंक्शन में ऑर्गनाइजर चाहते थे कि सनी किसी स्टार के साथ स्टेज शेयर करें। लेकिन हर किसी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। इस बात से सनी काफी दुखी हो गई थीं। इसके बाद एक एक्टर ने उनके साथ काम करने के लिए हां कही। जब नेहा ने उस एक्टर का नाम पूछा तो सनी ने कहा, 'चंकी पांडे'। सनी ने यह भी बताया कि खासकर एक्ट्रेस उनके साथ काम करना पसंद नहीं करती हैं।

आगे..

इसका कारण यही था कि सनी पोर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आई थीं तो लोग उनके साथ काम करने में हिचकते थे। सनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में फिल्म 'भूमि' में एक आइटम सॉन्ग किया है। साथ ही एक मराठी फिल्म 'ब्वॉयज' में वो लावनी करती नजर आएंगी।

suman

suman

Next Story