×

Sunny Leone : पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह के साथ नजर आई सनी लियोनी,हाल ही में लॉन्च हुआ है म्यूजिक एल्बम

Sunny Leone : खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस सनी लियोनी को काशी विश्वनाथ में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हुए देखा गया। वो यहां पर अपना एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च होने के बाद पहुंची थी।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 16 Nov 2023 6:30 PM GMT
sunny leone with ias abhishek singh
X

sunny leone with ias abhishek singh

Sunny Leone : आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देने वाले पुलिस अधिकारी अभिषेक सिंह को इन दिनों बॉलीवुड की तरफ कदम बढ़ाते हुए देखा जा रहा है। उनका म्यूजिक एल्बम बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है जिसमें वह सनी लियोनी के साथ दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों वाराणसी पहुंचे और यहां पर भगवान का पूजन अर्चन किया कर आशीर्वाद लिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी लियोनी

सनी लियोनी और अभिषेक सिंह ने वाराणसी में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें ही अपने म्यूजिक एल्बम के बारे में बातें करते हुए दिखाई दिए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे पहले सनी का अभिषेक ने स्वागत किया। देखो यह कहते हुए देखा गया कि कल थर्ड पार्टी नाम का हमारा एक गाना रिलीज हुआ है और हमारी पूरी टीम बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी आई है। अनिल जी भी हमारे साथ इस एल्बम में है इसलिए हम उन्हें भी साथ लेकर आए हैं और पहली बार वाराणसी पहुंची सनी ने सबको थैंक यू कहा और दिल का सिंबल बनाकर आभार व्यक्त करती हुई दिखाई दी।

कुछ दिनों पहले आया था वीडियो

पहले अभिषेक सिंह को अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए देखा गया था। जिसमें वह सभी लोगों को दीपावली भाई दूज और छठ पूजन की बधाइयां दे रहे थे और इसी के साथ उन्होंने अपने म्यूजिक एल्बम के बारे में भी जिक्र किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उनके साथ सनी को भी देखा जा सकता था। वीडियो के सामने आने के बाद ही यह प्रयास लगाए जाने लगे थे कि सनी और अभिषेक एक साथ किसी एल्बम में साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि अभिषेक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं और इससे पहले उन्हें कई वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में देखा जा चुका है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story