×

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari वरूण व जान्हवी की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date & Cast: वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया हैं.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 30 April 2024 5:06 AM GMT (Updated on: 3 May 2024 7:52 AM GMT)
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date & Cast
X

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie: वरूण धवन व जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाली हैं। और उनकी इस फिल्म का नाम होगा Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, फिल्म को लेकर काफी दिन पहले ही अनॉउंसमेंट कर दिया गया था। लेकिन फिल्म के बारे में उसके बाद किसी प्रकार की अपडेट नहीं आई थी। लेकिन अब जाकर वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। बता दे कि वरूण धवन व जाहन्वी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जिसका निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म में नए कास्टों की एंट्री हुई है, तो वहीं फिल्म कब तक रिलीज होगी इसको लेकर भी ताजा अपडेट सामने आई है। चलिए जानते हैं फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के बारे में क्या ताजा अपडेट सामने आए हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी अपडेट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Update)-

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो वरूण धवन (Varun Dhawan) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) करण जौहर (Karan Johar) द्वारा निर्मित और शंशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म को लेकर अब मेकर्स ने ताजा अपडेट साझा किया है। फिल्म में वरूण धवन व जान्हवी कपूर के अलावा नए स्टार कास्ट की एंट्री हुई हैं। तो वहीं इसके साथ ही फिल्म के लिए रिलीज डेट को भी लॉक कर लिया गया हैं। फिल्म के निर्माता फिल्म को फ्लोर पर लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ अंतराष्ट्रीय शूटिंग के अलावा, एसएसकेटीके पर यात्रा मुंबई में एक शेड्यूल के साथ शुरू होती है। उसके बाद राजस्थान में फिल्म की शूटिंग होगी। फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कब रिलीज होगी? (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date)-

वरूण धवन 2025 में आने वाली उनकी फिल्म No Entry 2 से पहले करण की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में व पिता डेविड धवन की फिल्म में काम करेंगे। तो वहीं करण जौहर की फिल्म Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari के लिए रिलीज डेट अगले साल यानि 2025 के गुड फ्राइडे वीकेंट को ब्लॉक कर लिया गया हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी कास्ट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Cast)-

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरूण धवन (Varun Dhawan), जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अलावा सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) व रोहित सराफ (Rohit Saraf) को कास्ट किया गया हैं।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म की कहानी क्या है? (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie Story In Hindi)-

वरूण धवन व जान्हवी कपूर की फिल्म एक रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म की पूरी कहानी के बारे में अभी बता पाना थोड़ी जल्दबाजी होगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story