×

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म की रिलीज डेट बढ़ी आगे, सामने आई बड़ी वजह

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date: वरूण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट बढ़ सकती है आगे

Shikha Tiwari
Published on: 5 Feb 2025 1:48 PM IST
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date
X

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date (Image Credit- Social Media)

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Update: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा। वरूण धवन और जान्हवी कपूर की इस रोमांटिक कॉमेडी को फिर से शूट किया जाना है, जिससे इसकी रिलीज की तारीख 18 अप्रैल 2025 से आगे बढ़ गई है। चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह जिसकी वजह से सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिलीज डेट (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Release Date)-

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वरूण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए कुछ हिस्सों को बेहतर बनाना चाहते हैं। शंशाक खेतना द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म के अब वर्ष के उत्तरार्ध में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। करण जौहर और शशांक को लगता है कि फिल्म में और भी मजेदार चीजों जोड़ी जा सकती हैं, इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के पलों के इर्द-गिर्द एक और शेड्यूल बनाने की योजना बनाई है। वरूण और जान्हवी कपूर सहित पूरी कास्ट इस शेड्यूल का हिस्सा होगी। फिल्म को और बेहतर बनाने का विचार है, ताकि यह लोगों के दिलों पर छा जाए।

वरूण धवन झांसी में बॉर्डर 2 की शूटिंग कर रहे हैं लेकिन वे लंबित दृश्यों को पूरा करने के लिए फरवरी के अंत तक ब्रेक लेंगे। नए शूट शेड्यूल में दो गाने और कुछ प्रमुख दृश्य शामिल है। जिससे प्रोडक्शन का काम करीब 25 दिन आगे बढ़ गया है।

वरूध धवन और जान्हवी कपूर पर फिल्माए गए एक गाने की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड में खास तौर पर बनाए सेट पर की जाएगी। गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए गए इस डांस नंबर में 50 बैकग्राउंड डांसर होंगे और यह एक शानदार विजुअल अनुभव होगा। तो वहीं Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने की वजह से फैंस निराश हो सकते हैं।



Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story