Rajnikanth Birthday Special : कुली से सुपरस्टार बने रजनीकांत आज मना रहे हैं 71वां जन्मदिन, आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों के इस दिग्गज कलाकार के बारे में

सिर्फ साउथ ही नहीं पूरे देश में अपने अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवा चुके अभिनेता रजनीकांत आज पूरे 71 वर्ष के हो गए हैं। रजनीकांत के लिए उनका यह सफर बेहद रोचक रहा है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 12 Dec 2021 9:32 AM GMT (Updated on: 12 Dec 2021 11:45 AM GMT)
Rajnikanth Birthday Special : कुली से सुपरस्टार बने रजनीकांत आज मना रहे हैं 71वां जन्मदिन, आइए जानते हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों के इस दिग्गज कलाकार के बारे में
X

फोटो साभार : सोशल मीडिया

Rajinikanth Birthday Special : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बैंगलोर में हुआ। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनके पिता का नाम रामोजी राव है। अभिनेता कुल 4 भाई - बहन हैं और वो सबसे छोटे हैं। जब वो महज पाँच वर्ष के थे तब उनकी माता जीजाबाई का देहांत हो गया। उस वक्त घर की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। ऐसे में उन्हें लालन - पालन के लिए कुली के रुप में काम करना पड़ा। कुली के रुप में काम करने के दौरान रजनीकांत को कभी - कभी सिनेमा देखने का मौका मिल जाता था। धीरे - धीरे सिनेमा में उनकी रुची बढ़ने लगी। वो जब भी सिनेमा देखते, तो उसके किरदारों में खो जाते। अभिनेता खुद को उन किरदारों में ढूंढने लगते।

रजनीकांत ने बस में कंडक्टर के तौर पर काम किया

जब वो बड़े हुए तो उनकी जरुरतें और बढने लगी। वहीं परिवार के प्रति भी वो काफी जिम्मेदार थें। घर के हालात को देखते हुए रजनीकांत ने फैसला लिया कि वो अब बस में कंडक्टर का काम करना शुरू करेंगे। रजनीकांत को कुछ लोगों की मदद से यह काम मिल गया और वो एक बस में कंडक्टर के तौर पर काम करने लगें। इस दौरान भी वो खूब फिल्में देखा करते थें। धीरे - धीरे रजनीकांत को अभिनय करने का शौक होने लगा। वो कहते थें कि मैं भी एकदिन अभिनेता बनना चाहता हूं। रजनीकांत ने अपने दिल की इस बात को अपने खास दोस्त राज बहादुर से साझा किया। उन्होंने राज बहादुर को बताया कि वो एक अभिनेता बनना चाहते हैं। राज बहादुर ने रजनीकांत के बातों को हल्के में लिए बिना कहा कि वो उनके इस सपने के साकार करने में उनकी मदद जरुर करेंगे।

करियर के शुरुआती दौर में अभिनेता ने नकारात्मक भूमिकाएँ निभाईं

राज बहादुर ने उनके सपने को जिंदा रखा और बाद में उन्होंने रजनीकांत को मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में शामिल होने के लिए कहा। अपने दोस्त की वजह से रजनीकांत ने इस उद्योग में एक कदम आगे बढ़ाया। वो धीरे - धीरे एक्टिंग की सारे गुणों को सीखने लगें। कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से की। इस फिल्म में उनके साथ कमल हसन और श्रीविद्या जैसे बड़े सितारे थें। फिल्म को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला। वहीं इस फिल्म से रजनीकांत को फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली। रजनीकांत ने अपने करियर के शुरुआती दौर में कई नकारात्मक भूमिकाएँ निभाईं। एक समय ऐसा आ गया था जब वो ऐसी भूमिका के साथ बिल्कुल सहज हो गए थें और आसानी से इन भूमिकाओं को निभा लेते थें।

फिल्म 'अंधा कानून' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी

बतौर लीड एक्टर रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'भुवन ओरु केलविकुरी' से की। इस फिल्म के बाद से उनके करियर के लिए इस इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर पाना आसान हो गया। वहीं इसके बाद उनकी फिल्म 'बिल्ला' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म ने रजनीकांत को लोकप्रिय बना दिया। वर्ष 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म 'अंधा कानून' उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। इसके बाद रजनीकांत केवल सफलता के शिखर पर चढ़ते रहे। आज उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा स्टार माना जाता है। लोग उनके प्रति इतने दीवाने हैं कि वे उन्हें 'भगवान' मानते हैं। साउथ में रजनीकांत की फिल्मों का इतना क्रेज है कि सुबह साढ़े तीन बजे तक उनकी फिल्में दिखाई जाती हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story