×

शेखर कपूर को है 'चंदा मामा दूर के' का बेसब्री से इंतजार, जानते हैं क्यों?

suman
Published on: 24 July 2017 4:48 AM GMT
शेखर कपूर को है चंदा मामा दूर के का बेसब्री से इंतजार, जानते हैं क्यों?
X

मुंबई: दिग्गज फिल्मकार शेखर कपूर का कहना है कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आगामी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुशांत की यह फिल्म अंतरिक्ष की दुनिया पर आधारित है। शेखर ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, "मैं फिल्म 'चंदा मामा दूर के' का मंत्रमुग्ध होकर बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सुशांत, हमें नासा में अपने अनुभव के बारे में और बताओ। क्या आपने स्पेससूट भी पहना?"

आगे...



इसके जवाब में सुशांत ने ट्विट किया, "हां सर, निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया।"



सुशांत इस फिल्म में एक अंतरिक्षयात्री के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है।" इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान कर रहे हैं तथा इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आर. माधवन जैसे सितारे भी हैं।

आईएएनएस

suman

suman

Next Story