×

'सोन चिरैया' का पहला पोस्टर रिलीज,पूरी स्टार कास्ट एक साथ आए नजर

suman
Published on: 5 July 2018 8:03 AM GMT
सोन चिरैया का पहला पोस्टर रिलीज,पूरी स्टार कास्ट एक साथ आए नजर
X

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोन चिरैया' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। इस पोस्टर को भूमि पेडनेकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में पहली बार सारी स्टार कास्ट एक साथ नजर आ रही है।

बीहड़ और डकैत की जिंदगी पर बनी इस फिल्‍म में सुशांत के अलावा मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, भूमि पेडनेकर और आशुतोष राणा जैसे स्टार नजर आएंगे। सुशांत और भूमि देसी अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अभिषेक चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 8 फरवरी को रिलीज होगी।

suman

suman

Next Story