×

Sushant Singh Rajput: डांसर से स्टार बनने तक, अपने स्ट्रगल टाइम में सुशांत सिंह राजपूत करते थे ये काम

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम जो कई लोगों का इंस्पिरेशन बना। आज भी इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल होता है

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Jan 2023 1:38 AM GMT
Sushant Singh Rajput Death
X

Sushant Singh Rajput (Image: Social Media)

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसा नाम जो कई लोगों का इंस्पिरेशन बना। आज भी इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल होता है कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हमारे बीच नहीं है। 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में जन्में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने दम पर और मेहनत से बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई। सुशांत के लिए बॉलीवुड में बने रहना भी आसान नहीं था। सुशांत के बर्थ एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं उनके स्ट्रगल से जुड़ी कुछ किस्से:

मल्टी टैलेंटेड स्टार थे सुशांत

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के भले ही साधारण परिवार से थे, लेकिन उनके सपने काफी बड़े थे। सुशांत पढ़ने में भी काफी बेहतर थे, उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप तक ठुकरा दी थी। दरअसल सुशांत एक्टिंग में अपना नाम कमाना चाहते थे। बता दें एक्टिंग से पहले सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। पर इंजीनियरिंग में उनका मन नहीं लगता था। इसलिये उन्होंने कॉलेज बीच में ही छोड़ दिया और दिल्ली में ही रहते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर श्यामक डावर की डांस क्लासेस जॉइन कर लीं। दरअसल सुशांत एक अच्छे डांसर थे। डांस के बदौलत वह कई इवेंट में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने लगे।

स्ट्रगल के समय करते थे ये काम

दरअसल सुशांत सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल टाइम के कुछ किस्से को बताया था। सुशांत ने बताया था कि संघर्ष के दिनों में वह 6 लोगों के साथ रूम शेयर करते थे। इस दौरान वह प्ले में काम करते थे और उन्हें एक प्ले के 250 रुपए मिलते थे। इतना ही नहीं सुशांत कभी-कभार फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पीछे बतौर एक्स्ट्रा डांसर भी काम कर लिया करते थे। जिससे उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे। दरअसल मुंबई में कई साल संघर्ष करने के बाद सुशांत को साल 2008 में टीवी पर पहला ब्रेक बालाजी टेलीफिल्म्स के शो 'किस देश में है मेरा दिल' से मिला। इसमें उन्होंने एक्टर के भाई का रोल प्ले किया था। हालांकि, उनके करियर को असली उड़ान 2009 से 2011 के बीच आए जी टीवी और एकता कपूर का शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली। इस शो ने सुशांत सिंह राजपूत को एक नई पहचान दी और वो घर-घर में मशहूर हो गए। टीवी शो के अलावा सुशांत ने रियलिटी शो भी किया।


जिसमें उन्होंने झलक दिखला जा किया था। रियलिटी शो के बाद सुशांत ने बॉलीवुड का रुख किया। बता दें सुशांत को साल 2013 में पहली फिल्म 'काई पो छे' मिली। यहां से उनका करियर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा था। इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर में पीके, एम एस धोनी, और छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्में कीं। सुशांत को सबसे बड़ी कामयाबी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ( M S Dhoni The Untold Story) से मिली। वो जितने अच्छे अभिनेता थे, उतने ही बेहतरीन इंसान भी थे। आज सुशांत भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस के दिलों में सुशांत आज भी जिंदा हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story