×

रिया का बड़ा खुलासा: घूमने के शौकीन थे सुशांत, दोस्तों पर किए थे 70 लाख खर्च

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए- नए खुलासे सामने आ रहे है। सीबीआई टीम इस केस पर गहराई से काम करती दिख रही हैं। बीते दिनों रिया चक्रवर्ती खुद पर लगे आरोपों के बाद आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की।

Monika
Published on: 28 Aug 2020 9:32 AM GMT
रिया का बड़ा खुलासा: घूमने के शौकीन थे सुशांत, दोस्तों पर किए थे 70 लाख खर्च
X
Riya Chakraborty held exclusive talks with Aaj Tak after allegations against him

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नए- नए खुलासे सामने आ रहे हैं। सीबीआई टीम इस केस पर गहराई से काम करती दिख रही हैं। बीते दिनों रिया चक्रवर्ती खुद पर लगे आरोपों के बाद आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की। रिया ने अपनी साइड की कहानी लोगों को सुनाई। रिया ने सुशांत संग अपनी पहली मुलाकात से लेकर रिश्ते की शुरुआत, उनकी मेंटल हेल्थ, परिवार के साथ रिश्ते और खुद पर लगे इल्जामों पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही रिया ने सुशांत के लिए यूरोप ट्रिप पर जाने और वहां क्या क्या हुआ इस सबके बारे में भी बताया।

सुशांत सिया

रिया से एक्सक्लूसिव बातचीत

रिया से पूछा गया कि जब वे पेरिस से लेकर इटली और अन्य जगहों पर सुशांत के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही थीं तब सारा खर्च सुशांत ने ही क्यों किया था। इसपर रिया ने कहा कि सुशांत अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करते थे। जब हम यूरोप ट्रिप पर गए तो उन्होंने कहा कि पैसों का खर्च वो करेंगे। तो मैंने भी कुछ नहीं कहा।' इसके आगे रिया ने बताया कि एक या दो साल पहले सुशांत अपने लड़के दोस्तों के साथ थाईलैंड के ट्रिप पर गए थे और वहां उन्होंने 70 लाख रुपये खर्च किए थे।

ये भी पढ़ें: अभी से कांस के फूल देख किसान हैरान, छोड़ी बरसात की उम्मीद, जानें क्या है मान्यता

shushant रिया

दोस्तों के साथ थाईलैंड ट्रिप

आपको बता दें, 2018 में सुशांत अपने 6 दोस्तों के साथ थाईलैंड की ट्रिप पर गए थे। इन 6 लोगों में डायरेक्टर कुशल जावेरी, सुशांत के स्टाफ मेम्बर दीपेश सावंत, सुशांत की प्रोफेशनल टीम के साथ अब्बास, एक्टर और सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ गुप्ता, सुशांत के दोस्त सैमुएल हओकिप और सुशांत शामिल थे। साथ ही सुशांत के बॉडीगार्ड मुस्ताक भी इस ट्रिप पर उनके साथ गए थे।

बता दें कि रिया ने इस ट्रिप के बारे में बताते हुए आजतक से कहा- एक दो साल पहले, वो 6 लड़कों के साथ थाईलैंड गया था। उसने उस ट्रिप पर लगभग 70 लाख रुपये खर्च किए थे। उसने उस ट्रिप के लिए प्राइवेट जेट लिया था। यही उसका लाइफस्टाइल था। वो एक स्टार की तरह, एक किंग की तरह जीता था. उससे इस बात से प्यार था। तो क्या उन लड़कों ने भी उसे खर्चा करने के लिए फोर्स किया था?

sushant singh

डिप्रेशन का शिकार

रिया चक्रवर्ती एंकर साथ बातचीत में ये खुलासा किया कि यूरोप के ट्रिप पर उन्हें सुशांत के डिप्रेशन का शिकार होने के बारे में पता चला था। उन्होंने बताया, 'जब हम पेरिस में लैंड हुए तो तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर ही नहीं निकला। क्योंकि जाने से पहले वो काफी खुश और उत्साहित थे और वो अपना अलग अंदाज दिखाना चाहते थे, तो मुझे चिंता होने लगी। पेरिस पहुंचने के बाद वो कमरे से नहीं निकले, लेकिन जब हम वहां से स्विट्जरलैंड पहुंचे तो वो खुश थे। इसके बाद हम इटली में गए।‘

ये भी पढ़ें: भरभराकर गिरा शॉपिंग काम्प्लेक्स: हादसे से दहला राज्य, एक की मौत- रेस्क्यू जारी

sushant father

पिता का आरोप

आपको बता दें, कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ बिहार में FIR दर्ज कराया था जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच को मंजूरी दी। उन्होंने रिया पर आरोप लगाए है कि उनके बेटे सुशांत को रिया ने आत्महत्या के लिए उकसाया और पैसे हड़प लिए। गुरुवार को केके सिंह ने एक बयान जारी कर रिया को हत्यारन भी बताया था और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story