×

Lata Mangeshkar Funeral: शिवाजी पार्क में ही क्यों हुआ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार? बेहद खास है इसका कारण

Lata Mangeshkar Funeral: लता मंगेशकर का शिवाजी पार्क से कुछ खास जुड़ाव है। जिसकी वजह से उनका अंतिन संस्कार इस पार्क में किया गया।

Priya Singh
Written By Priya SinghPublished By Shreya
Published on: 7 Feb 2022 9:53 AM GMT
Lata Mangeshkar Funeral: शिवाजी पार्क में ही क्यों हुआ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार? बेहद खास है इसका कारण
X

लता मंगेशकर (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Lata Mangeshkar Funeral: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार को अंतिम संस्कार (Lata Mangeshkar Antim Sanskar) हो चुका है। लता मंगेशकर अब पंच तत्व में विलीन हो गईं। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में किया गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए एक विशेष स्थान को ज्यादा प्राथमिकता दी गई। इसके पीछे कुछ तर्क है, जिसके बारे में हम सभी को मालूम होना चाहिए।

दादर इलाके में स्थित शिवाजी पार्क (Shivaji Park Mumbai) मैदान में लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। गायिका का इस मैदान से खास लगाव है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने उनका अंतिम संस्कार इसी मैदान में करने का निर्णय लिया। आइए विस्तार रुप से उन कारणों के बारे में जानते हैं।

लता मंगेशकर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर

सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के आत्मिक लगाव के बारे में अब हर किसी को मालूम है। लता मंगेशकर जितना अधिक सचिन तेंदुलकर को उनके खेल के लिए पसंद करती थीं। उतना ही सचिन भी उन्हें पसंद करते थें। सचिन ने इसी मैदान में बल्लेबाजी का हुनर सीखा था। इसी मैदान में किए प्रैक्टिस से उन्होंने विश्वभर में अपनी अलग पहचान बनाई। जिसके बाद लता दीदी के जैसे ही उन्हें भी भारत रत्न की उपाधि से नवाजा गया।

बाल ठाकरे और लता मंगेशकर

इस मैदान में राजनेता बाल ठाकरे दशहरे के दिन रैली किया करते थे। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी इसी मैदान में हुआ था। इसके बाद उनका स्मारक भी यही पर बनाया गया। जो आज भी उसी रुप में मौजूद है। सर्वविदित है कि ठाकरे परिवार लता दीदी के बेहद करीब है। वर्तमान में महाराष्ट्र में ठाकरे परिवार ही सत्ता में है। यहीं वजह रही कि लता दीदी (Lata Didi) का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में किया गया।

राज ठाकरे और लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में करने के पीछे एक और वजह राज ठाकरे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अभी एक नया बंगला बनवाया है, जिसका नाम है शिवतीर्थ। उस बंगले की बालकनी इस मैदान की ओर है। राज ठाकरे इस मैदान में टहलने भी आते हैं। राज ठाकरे लता दीदी को बहुता ज्यादा मानते हैं। राज ठाकरे के लिए लता दीदी बहुत मायने रखती हैं। वो लता दीदी को मां का दर्जा दिया करते थे। इसलिए लता दीदी के निधन की खबर के बाद वो पूरे परिवार के साथ लता दीदी के घर पहुंचे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story