×

OMG: स्वरा भास्कर ने की हद पार तो लोगों ने लिया निशाने पर, कहा-शर्म कर

suman
Published on: 11 Aug 2018 9:23 AM GMT
OMG: स्वरा भास्कर ने की हद पार तो लोगों ने लिया निशाने पर, कहा-शर्म कर
X

मुंबई: स्वरा भास्कर अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अब स्वरा ने भारतीय सेना को निशाना बनाया है। भारतीय सैनिकों को बेवकूफ तक कह डाला। स्वरा ने कई मुद्दों को लेकर ट्वीट किए और अपनी राय रखी। वहीं उनकी इस हरकत की वजह से स्वरा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।

एक यूजर ने लिखा - स्वरा को फेम पाने की बहुत जल्दी है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी थर्ड ग्रेड फिल्मों पर ध्यान करना चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आपको शर्म आती है।हमारी आर्मी हमारे देश का अभिमान है। शायद आप को किसी ने देश हित की शिक्षा नहीं दी, क्योंकि देश हित की शिक्षा परिवार से मिलती है। आपकी भाषा को देखकर लग रहा है कि आपका परिवार भी भाषा से आप जैसा ही होगा। बता दें कि इससे पहले स्वरा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' में जौहर सीन दिखाने और पाकिस्तान में 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म बैन होने पर विवादित बयान दे चुकी हैं।

suman

suman

Next Story