×

स्वरा भास्करः बयानवीर एक्ट्रेस, ट्रोल हुई थी इस सीन पर

स्वरा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। वह हर मुद्दे पर अपने विचारों को लोगों के सामने खुलकर रखती है

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 9 April 2021 9:32 AM GMT
स्वरा भास्करः बयानवीर एक्ट्रेस, ट्रोल हुई थी इस सीन पर
X

 स्वरा भास्कर (फोटो-सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। स्वरा भास्कर ने फिल्मों में निभाए अपने हर किरदार के जरिये फैंस के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म गुजारिश से की। जिसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आई।

वहीं स्वरा अपने बेबाक बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। वह हर मुद्दे पर अपने विचारों को लोगों के सामने खुलकर रखती है जिसकी वजह से वो कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का भी शिकार हुई है। तो आईये स्वरा के जन्मदिन के इस खास मौके पर कुछ रोचक बाते जानते है।

स्वरा की बेहतरीन फिल्में

फिल्म गुजारिश में बॉलीवुड में कदम रखने वाली स्वरा भास्कर ने कई फिल्में की है। लेकिन उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी है जिनमें उन्होंने अपनी एक्टिंग के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई। फिल्म 'रांझणा' में स्वरा भास्कर बिंदिया का किरदार में नजर आई। फिल्म में स्वरा के किरदार को काफी पसंद किया गया था।

फोटो-सोशल मीडिया

फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में स्वरा भास्कर ने कंगना रणौत की बेस्ट फ्रेंड पायल का किरदार निभाया। जिसमें स्वरा ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। 'वीरे दी वेडिंग' में चार बेस्ट फ्रैंड्स की कहानी दिखाई गई थी जो बेस्ट फ्रैंड्स होती हैं। फिल्म में स्वरा मॉडर्न लुक में नजर आई। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर वह काफी ट्रोल भी हुई।

कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का हुई शिकार

अपनी फिल्मों के अलावा स्वरा अपने बेबाक बयान को लेकर भी जानी जाती है। जिसके लिए उन्हें कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का भी शिकार हो पड़ा।

– फिल्म पद्मावत के जौहर सीन को लेकर स्वरा ने सवाल उठाया कि कि क्या पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर ही चाहिए और अगर वो उनकी डिमांड को पूरा नहीं करती तो क्या उसके पास मरने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ।

- स्वरा ने एक बार भारतीय सैनिकों को बेवकूफ कह दिया, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया

- फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन के समय स्वरा ने पाकिस्तान को एक असफल राज्य कहा। जिसके बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पाकिस्तान को सबसे अच्छा देश बता रही है।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story