×

Swayamwar-Mika Di Vohti: मीका को मिली दुल्हनिया, हमसफर बनेगी ये खुबसूरत हसीना

Swayamwar-Mika Di Vohti: मीका सिहं को अपने लिए दुल्हनिया चुननी है। जिसके लिए मीका की दुल्हनियां शो में एक दिलकश अदाओं वाली हसीना की एंट्री हुई है जिसका नाम रिया किशनचंदानी है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2022 3:14 PM GMT
riya kishanchandani
X

रिया किशनचंदानी (फोटो-सोशल मीडिया)

Swayamwar-Mika Di Vohti: मशहूर गायक मीका सिंह (Mika Singh) अब अपने स्वंयबर के लिए बिल्कुल तैयार हो चुके हैं। बस शादी के लड्डू को खाने के लिए मीका को दुल्हनियां चुनने की देरी है। ऐसे में अब देखना ये है कि आखिर कौन जीतेगा मीका के दिल को। एक से बढ़कर एक खूबसूरत लड़कियां मीका से स्वयंवर रचाने के लिए आईं हैं। उनमें से एक खूबसूरत कन्या से आपको मिलवाते हैं तो चलिए देर किस बात की है।

मीका सिहं को अपने लिए दुल्हनिया चुननी है। जिसके लिए मीका की दुल्हनियां शो में एक दिलकश अदाओं वाली हसीना की एंट्री हुई है जिसका नाम रिया किशनचंदानी है। रिया किशनचंदानी ने मीका की दुल्हनिया शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कंटेस्टेंट हैं। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रोमो भी शेयर किया है।

मीका और रिया की जोड़ी

रिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है। जिसमें मीका और रिया एक-दूसरे से खूब बातें करते दिखाई दे रहे हैं। रियलिटी शोज देखने वाले कई लोग रिया को जानते होंगे, और कई लोग नहीं भी। तो रिया के बारे कुछ बातें हम भी कर लेते हैं।

मीका की दुल्हनिया शो में आने से पहले रिया किशनचंदानी स्पिलिट्सविला जैसे शो में भी आ चुकी हैं। रिया एक सेलेब्रिटी इन्फ्लूएंसर होने के अलावा एक्टिंग और मॉडलिंग भी करती हैं। रिया किशनचंदानी एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वहीं अब उन्हें भी अपनी जिंदगी में एक पंजाबी पार्टनर की तलाश है।

ऐसे में रिया की ये ख्वाहिश भी स्टार प्लस के शो पर आकर पूरी हो गई। सबसे रोचक बात तो ये है कि जहां रिया पंजाबी लड़का ढूंढ रही थीं, वहीं मीका भी सिंधी लड़की को पार्टनर बनाने की तैयारी में हैं। वहीं अब शो में रिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री से बाकी कन्याओं को काफी असहज महसूस होने लगा होगा।

वैसे रिया किशनचंदानी अपनी खूबसूरती और स्टाइलिंग के लिये भी काफी पॉपुलर हैं। साथ ही स्टाइल के मामले में वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। रिया के शेयर किए हुए प्रोमों से साफ दिख रहा है कि रिया और मीका की आपस में कितनी जमती है। दोनों की पसंदें भी मिलती हैं। लेकिन इससे हम आगे का कोई अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। अभी तो समय है मीका के स्वंयवर को इंजॉय करने का।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story