×

Jennifer Mistry Bansiwal के अलावा इन महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे असित मोदी

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case: 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बन्सीवाल ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 27 March 2024 5:40 AM GMT
Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case
X

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case (Image Credit: Social Media)

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का आरोप था कि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Modi) ने उनका यौन शोषण किया है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी, जिसके बाद आखिरकार जेनिफर ये केस जीत गई हैं। लेकिन अब असित मोदी को लेकर और भी कई राज खुल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि असित मोदी अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?

असित मोदी ने किया था जेनिफर का यौन शोषण (Asit Modi and Jennifer Mistry Controversy)

दरअसल, तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को एक्ट्रेस जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख और उनका बकाया देने का आदेश दिया गया है। जेनिफ़र ने मोदी पर मई साल 2023 में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की स्थानीय शिकायत कमिटी ने इस मामले को सुनते हुए असित मोदी को आदेश दिया है कि वह जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख दें। इसके साथ ही वह उनका काम का बकाया पैसा दें। उन्हें इस पैसे पर ब्याज देने को भी कहा गया है। यह धनराशि कुल मिलाकर लगभग ₹25 लाख होती है। असित मोदी को महिला उत्पीड़न का दोषी पाया गया है।


इंसाफ मिलने पर क्या बोलीं जेनिफर मिस्त्री? (Jennifer Mistry Bansiwal Interview)

हाल ही में जेनिफ़र ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुद को मिले इंसाफ पर बात की और कहा कि उनके पक्ष में यह आदेश 15 फरवरी 2024 को मिल गया था। उन्हें अपने काम से जुड़ा पैसा अभी तक नहीं मिला है, इसलिए वह इस बात को मीडिया में ला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पैसे की बात हो गई लेकिन कोई दंड नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस पर भी काम ना करने का आरोप लगाया है। इस निर्णय को लेकर उन्होंने जहां पैसे को लकर आए आदेश को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तो वहीं प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कोई कार्रवाई ना होने को लेकर दुख जताया। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे हक़ में इसीलिए फैसला आया है क्योंकि मैं सही थी।


अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते हैं असित मोदी (Asit Modi Cases)

बता दें कि जेनिफ़र मिस्त्री बन्सीवाल सब टीवी चैनल के पॉपुलर शो 'तारक मेहता' में रोहन सोढ़ी उर्फ़ रोहन भाभी का रोल निभाती थी। उन्होंने मई साल 2024 में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जेनिफर ने असित मोदी के अलावा शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी आरोप लगाए थे। जेनिफर ने कहा था कि सोहेल रमानी और जतिन बजाज के दुर्व्यवहार के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि शो के निर्माता असित मोदी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है। जेनिफर ने यह भी बताया था कि असित मोदी शो में अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे।



Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story