×

Gurucharan Singh Biography: जानें कौन हैं तारक मेहता के 'सोढ़ी'? क्यों छोड़ा था गुरुचरण सिंह ने शो, अब बताई इसकी असली वजह

Gurucharan Singh Biography: गुरुचरण सिंह ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि गुरुचरण सिंह ने शो को क्यों क्विट किया । साल 2008 में इस शो से जुड़े थे ।

Network
Newstrack NetworkPublished By Monika
Published on: 9 Oct 2021 1:11 PM GMT
Gurcharan Singh
X

गुरुचरण सिंह (फोटो : सोशल मीडिया ) 

Gurucharan Singh Biography: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (taarak mehta ka ooltah chashmah) जब से 'सब टीवी' (sab tv) पर टेलीकास्ट हुआ तभी से उसके हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाई है। ऐसा बहुत कम ही देखा गया है, जब किसी शो के सभी किरदार इतने ज्यादा पॉपुलर हुए हों। लेकिन पिछले कुछ समय से इस शो से कई चेहरे बदल गए हैं। दया बेन यानि दिशा वकानी ने शो को छोड़ दिया, उसके बाद तो एक एक कर कई किरदार बदल गए। कुछ की निधन की खबरों ने दर्शकों को मायूस किया। वही कुछ साल पहले शो में 'सोढ़ी' को भी चेंज किया गया था। जहां पहले गुरुचरण सिंह 'सोढ़ी' के किरदार में नज़र आया करते थे वही अब बलविंदर सिंह दिखाई देते हैं। लेकिन अब गुरुचरण सिंह ने अपने शो को छोड़ने की असली वजह बताई।

गुरुचरण सिंह ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने शो को क्यों क्विट किया (gurucharan singh sodhi ne kyo choda show) । साल 2013 में गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अचानक छोड़ दिया था। जिसकी उन्होंने कभी वजह खुल कर नहीं बताई। लेकिन दर्शकों की डिमांड पर वो एक बार फिर शो में देखे गए। लेकिन दोबारा पिछले साल 2020 में उन्होंने फाइनली शो को टाटा बाय बाय कह दिया था। जिसके बाद से वो किसी भी शो में नज़र नहीं आए हैं। कहा जा सकता है कि वो पूरी तरह से इस वक़्त छोटे पड़े से गायब हो चुके हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण सिंह ने बताया कि जिस समय उन्होंने शो को छोड़ा था उस दौरान उनके पिता की सर्जरी होनी थी, जिसके चलते ही उन्होंने इस शो को क्विट किया।

लेकिन इसके आगे भी उन्होंने कई वजह बताईं अपने शो को छोड़ने को लेकर कि वह अब लाइफ में आगे बढ़ना चाहते हैं। जिस समय एक्टर ने शो को क्विट किया था तब ऐसी खबरें भी आईं थी कि शो में पेमेंट समय से नहीं मिलने के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया था।

गुरुचरण सिंह (फोटो : सोशल मीडिया )

गुरुचरण सिंह की जीवनी (Gurucharan Singh biography)

आपको बता दें, गुरुचरण सिंह दिल्ली के रहने वाले हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा' उनका डेब्यू शो है। जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी। लेकिन उससे पहले गुरुचरण सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर शुरू की थी। जिसके बाद ही उन्हें ये शो मिला था।

गुरुचरण सिंह (फोटो : सोशल मीडिया )

गुरुचरण सिंह का परिवार (Gurucharan Singh family)

गुरुचरण सिंह के परिवार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 42 साल के गुरुचरण सिंह की शादी भी अब तक नहीं हुई है।

गुरुचरण सिंह टीम के साथ (फोटो : सोशल मीडिया )

गुरुचरण सिंह की शिक्षा (Gurcharan Singh Education)

गुरुचरण सिंह शो की टीम के साथ (फोटो : सोशल मीडिया )

एक्टर ने दिल्ली से स्कूली शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

गुरुचरण सिंह (फोटो : सोशल मीडिया )

गुरुचरण सिंह करियर (Gurucharan Singh career)

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। गुरुचरण कई प्रिंट विज्ञापनों में दिखाई दिए जो 'टाइम ऑफ इंडिया' और 'बिलबोर्ड्स' में प्रकाशित हुए थे। 2007 में वे मुंबई गए और एक्टिंग के लिए काम ढूंढने लगे। जिसके बाद 2008 में उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल मिला था।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story