×

हैप्पी वाला बड्डे तब्बू! एक्ट्रेस में बारे में यहां जानें 7 रोचक बातें

Manali Rastogi
Published on: 4 Nov 2018 6:23 AM GMT
हैप्पी वाला बड्डे तब्बू! एक्ट्रेस में बारे में यहां जानें 7 रोचक बातें
X

लखनऊ: 4 नवंबर 1971 को जन्मी एक्ट्रेस तब्बू आज अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तब्बू बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से कई दिलों पर राज किया है। तब्बू की खासियत ये है कि उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला और साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: दिवाली के मौके पर कुछ इस तरह इस्तेमाल करें अपने पैसे, बदल जाएगी जिंदगी

यही कारण है कि उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है। चूंकि, आज तब्बू का 47वां बर्थडे, इसलिए हम उनके बारे में आपको कुछ रोचक बातें बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के साथ जम्मू-कश्मीर में भी जमकर हो रही बर्फबारी और बारिश

  1. तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है।
  2. उन्होंने शादी नहीं की है।
  3. तब्बू कलात्मक और कम बजट फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
  4. तब्बू शबाना आज़मी की भतीजी और अभिनेत्री फरहा नाज़ की छोटी बहन हैं।
  5. उनकी एक फिल्म एक्टर संजय कपूर के साथ आई थी। इस फिल्म का नाम ‘प्रेम’ था। ये फिल्म उनके करियर की पहली कुछ फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म को बनने में पूरे 8 साल का समय लगा था।
  6. साल 1996 में तब्बू की कुल 8 फिल्में रिलीज हुई थीं, जिसमें से ‘साजन चले ससुराल’ और ‘जीत’ सुपर-डुपर हिट फिल्में थीं।
  7. उन्हें साल 2011 में इंडियन गवर्नमेंट द्वारा पद्मा श्री से नवाजा का चुका है।

यह भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सज रही अयोध्या, देखें दिवाली से पहले की तस्वीरें

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story