TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Tabassum: मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम का निधन, कल आया था हार्ट अटैक,..'मां की इच्छा थी दफनाने से पहले किसी को न बताएं'

Actress Tabassum Passed Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर आई हैं। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री और रेडियो प्रेजेंटर तबस्सुम (Tabasum Govil) का निधन हो गया। वो 78 वर्ष की थीं।

aman
Written By aman
Published on: 19 Nov 2022 1:34 PM GMT (Updated on: 19 Nov 2022 1:53 PM GMT)
tabassum passed away hindi film veteran actress tabassum passes away at 78 after cardiac arrest
X

अभिनेत्री तबस्सुम (Social Media)

Actress Tabassum Passed Away: सिनेमा जगत से एक बुरी खबर आई हैं। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री और रेडियो प्रेजेंटर तबस्सुम (Tabasum Govil) का निधन हो गया। वो 78 वर्ष की थीं। तबस्सुम को शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तबस्सुम जितना अदाकारी के लिए जानी जाती थीं, उससे ज्यादा वो रेडियो प्रेजेंटर के रूप में विख्यात थीं। उनकी मखमली आवाज के हर दौर में दिवाने रहे हैं। तबस्सुम में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। वर्ष 1947 में आई फिल्म 'मेरा सुहाग' से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आईं। इसके अलावा वो रेडियो और टीवी शो में भी चर्चित रहीं। हालांकि, अब 78 साल की उम्र में इस जानी-मानी एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

'मां की इच्छा थी दफनाने से पहले किसी को न बताएं'

तबस्सुम को शुक्रवार रात दो बार हार्ट अटैक आया था। पहला हार्ट अटैक उन्हें रात 8 बजकर 40 मिनट पर आया था। जबकि, दूसरा 8 बजकर 42 मिनट पर आया। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मीडिया से बात करते हुए उनके बेटे होशांग गोविल ने कहा, कि 'उनकी मां की ख्वाहिश थी उन्हें दफनाने से पहले किसी को भी उनकी मौत की बात ना बताई जाए।'

तबस्सुम विलक्षण प्रतिभा की धनी

तबस्सुम ने बचपन से फिल्मों में अपना योगदान दिया। एक बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुकी तबस्सुम बड़ी होकर भी फिल्मों में उतनी ही सक्रिय रहीं। लेकिन, उनकी पहचान महज एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं थी। बल्कि, उन्होंने एक टॉक शो के होस्ट के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई थी। उनकी आवाज के करोड़ों दीवाने थे। दूरदर्शन के दौर में देश में टीवी के पहले टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' को भी तबस्सुम ने ही होस्ट किया था। यह शो उन्होंने 1972 से लेकर और 1993 तक होस्ट किया। जिसके ज़रिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन और दिग्गज हस्तियों के इंटरव्यू करने का मौका मिला।

हाल के दिनों में वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं। यूट्यूबर के रूप में भी वो उतनी ही विख्यात थीं। यहां भी वो फिल्म इंडस्ट्री और फ़िल्मी कलाकारों की अनसुने और मज़ेदार किस्से सुनाया करती थीं। अब वो आवाज़ हमेशा के लिए गम हो गईं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story