×

मम्मी-पापा नहीं, इनके साथ कर रहा है करीना का लाडला मस्ती, तस्वीरें-वीडियो वायरल

suman
Published on: 6 July 2018 9:30 AM GMT
मम्मी-पापा नहीं, इनके साथ कर रहा है करीना का लाडला मस्ती, तस्वीरें-वीडियो वायरल
X

मुंबई: करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। हाल ही में तैमूर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।तस्वीर में वह अपनी क्लासमेट का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। दरअसल, तैमूर ने हाल ही में अपना प्ले स्कूल चेंज किया। अब वह नई जगह पर नए दोस्त बना रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों तैमूर मम्मी पापा के साथ छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। तीनों की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल भी हुई थीं। कुछ दिन पहले तैमूर का एक वीडियो भी सोशल साइट पर काफी हुआ था। इस वीडियो में तैमूर और कायनात झूले में बैठे दिख रहे थे।

suman

suman

Next Story