×

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Net Worth: बिग बॉस 15 फेम कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों में से जानिए किसके पास है कितना पैसा कौन है कितना अमीर

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 Jun 2024 12:12 PM GMT
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Net Worth
X

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Net Worth 

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Net Worth: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में बनी ये जोड़ी दर्शकों के दिलों में आज भी राज करती है। हम आज बात करने जा रहे हैं, Karan Kundrra और Tejasswi Prakash के बारे में, जोकि पिछले तीन सालों से एक-दूसरे के साथ हैं। और अक्सर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। इनके फैंस भी इनको बहुत पसंद करते हैं। यही वजह है कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के फैंस उनको #TejRan कहकर बुलाते हैं। इन दोनों के फैंस को इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरों ने फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। लेकिन आज हम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के नेटवर्थ (Tejasswi Prakash Karan Kundrra Net Worth) के बारे में बात करने जा रहे हैं। कि दोनों में से किसके पास कितना पैसा है।

तेजस्वी प्रकाश और करन कुंद्रा में से ज्यादा अमीर कौन है (Karan Kundrra Tejasswi Prakash Net Worth In Hindi)-


करण कुंद्रा (Karan Kundrra) जोकि टीवी जगत के काफी फेमस और पुराने एक्टर में से एक हैं। ना वो कई सारे फेमस टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं, अपितु उन्होंने कई सारे रियलटी शो भी होस्ट किया है। इसके साथ ही वो फिल्मों व वेब-सीरीज में भी काम कर चुके हैं। तो वहीं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने भले ही करण कुंद्रा की तुलना में कम टीवी सीरियल और फिल्में किया हो। लेकिन पॉपुलर्टी में तेजस्वी प्रकाश करण कुंद्रा से पीछे नहीं है। यदि हम ये कहे कि तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोईंग करण कुंद्रा से ज्यादा है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही Bigg Boss 15 का हिस्सा थे। लेकिन ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने ही जीती थी। ये तो बात हुई इन दोनों के फैन फॉलोईंग्स (Tejasswi Prakash Karan Kundrra Instagram) की चलिए जानते हैं अब इनके नेटवर्थ के बारे में

तेजस्वी प्रकाश नेटवर्थ (Tejasswi Prakash Net Worth In Hindi)-


तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी की सबसे अमीर और महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन्होंने बिग बॉस 15 भी जीता है। इसके अलावा नागिन 6 के लिए तेजस्वी प्रकाश ने एक एपिसोड के 2 लाख रूपए तक चार्ज किए हैं। तेजस्वी ना केवल टीवी शो करती हैं। अपितु तेजस्वी प्रकाश को मराठी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही तेजस्वी प्रकाश कई सारे म्यूजिक एलबम में भी काम कर चकुे हैं। तो वही तेजस्वी प्रकाश एक-एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 10-15 लाख रूपए (Tejasswi Prakash Fees) तक कमाती हैं। तेजस्वी प्रकाश के पास मुंबई, गोवा से लेकर दुबई तक में खुद का घर है। इन्होंने करण कुंद्रा के साथ दुबई में घर (Tejasswi Prakash House) खरीदा है।

तेजस्वी प्रकाश के पास Audi Q7, swanky SUV और अन्य कारों का कलेक्शन (Tejasswi Prakash Car Collection) हैं। तो वहीं यदि हम तेजस्वी प्रकाश के नेटवर्थ की बात करें तो तेजस्वी प्रकाश के पास कुल 19 करोड़ (Tejasswi Prakash Net Worth In Rupees) के करीब संपत्ति हैं।

करण कुंद्रा नेटवर्थ (Karan Kundrra Net Worth In Hindi)-


करन कुंद्रा ने 2009 में टीवी शो कितनी मोहब्बते हैं से डेब्यू किया था। तो वहीं इसके अलावा करण कुंद्रा कई सारे टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं जैसे 1921, मुबारंका, इसके अलावा करण कुंद्रा वेब-सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने लॉक और अन्य रियलटी शो को भी होस्ट किया है। करन कुंद्रा काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। करण कुंद्रा का मुंबई में वर्सोवा बीच के बिल्कुल सामने घर (Karan Kundrra House) है। इसके अलावा पंजाब में भी इनकी काफी प्रापर्टी हैं। इसके अलावा दुबई में तेजस्वी के साथ इनकी प्रापर्टी है।

यदि हम करन कुंद्रा के कार कलेक्शन (Karan Kundrra Car Collection) के बारे में बात करें तो करण कुंद्रा के पास रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर, कन्वर्टिबल मिनी कूपर एस, स्कोडा ओक्टाविया भी है। इसके अलावा करण कुंद्रा के पास अन्य कारों और बाइक व बुलेट का भी कलेक्शन है। यदि हम करण कुंद्रा के कुल नेटवर्थ की बात करें तो करण कुंद्रा के पास कुल 82 करोड़ (Karan Kundrra Net Worth In Rupees) के करीब संपत्ति है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story