×

TejRan ने फिर लूटा फैंस का दिल, करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, देखें यहां

TejRan Cute Video: करण और तेजस्वी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बिग बॉस के टाइम से ही दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी हिट है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 24 Jun 2022 6:26 AM GMT
TejRan ने फिर लूटा फैंस का दिल, करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो, देखें यहां
X

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Video: तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) अपनी सिजलिंग कैमेस्ट्री से अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बीच करण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल (Karan Kundrra Instagram) से एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है।

बता दें कि करण और तेजस्वी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में दोनों की नजदीकियां बढ़नी शुरू हुई थीं। इस शो के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। बिग बॉस के टाइम से ही तेजस्वी और करण की जोड़ी फैंस के बीच काफी हिट है। फैंस इस कपल को प्यार से 'तेजरन' (TejRan) कहकर बुलाते हैं। वहीं, तेजस्वी और करण भी फैंस को अपने रोमांस और कैमेस्ट्री से हैरान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।

वीडियो में तेजरन के प्यार भरे पल

अब करण कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी को देखा जा सकता है। यह वीडियो कई छोटी छोटी क्लिप्स का compilation है, जिसमें डांस दीवाने जूनियर्स (Dance Deewane Juniors) में तेजस्वी की उपस्थिति के दौरान तेजरन के क्यूट मूमेंट्स दिखाए गए हैं। इस वीडियो में एक जगह करण तेजस्वी से कहते हैं ओए लड्डू चल ओए। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में भी एक्टर ने यहीं लिखा- "Oye laddooo chal oyeee!!!!

इस वीडियो के सामने आने के बाद तेजरन फैंस जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने पूछा कि कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, Cuties। इसी तरह के ढेर सारे प्यारे प्यारे कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

बात करें वर्क फ्रंट की तो तेजस्वी प्रकाश इन दिनों नागिन शो में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर करण डांस दीवाने जूनियर्स होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की एक फिल्म में नजर आएंगे।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story