×

Bigg Boss Telugu 6: सबसे खराब कंटेस्टेंट के तौर अर्जुन कल्याण किए गए नॉमिनेट, भेजा गया बिग बॉस जेल में

Bigg Boss Telugu 6: बिग बॉस तेलुगु 6 के लेटेस्ट एपिसोड में कप्तानी हांसिल करने के लिए हो रहा टास्क अब भी जारी है।

Anushka Rati
Published on: 1 Oct 2022 11:53 AM GMT
Bigg Boss Telugu 6: सबसे खराब कंटेस्टेंट के तौर अर्जुन कल्याण किए गए नॉमिनेट, भेजा गया बिग बॉस जेल में
X

Bigg Boss Telugu 6 (image: social media)

Bigg Boss Telugu 6: आपको बता दें कि तेलुगु बिग बॉस के सीजन 6 का ताजा एपिसोड कैप्टेंसी टास्क के साथ जारी है। जहां श्रीहन ने टास्क के लिए घरवालों की तस्वीरों के साथ अपनी फीलिंग्स को शेयर किया। वहीं सत्या ने सुदीपा और रेवंत को उनके दोहरे चेहरे के बारे में बताया। साथ ही घर में सोने की सजा को लेकर रेवंत की घर के कप्तान आदि रेड्डी के साथ काफी बहस भी हुई।

इसके साथ ही इनाया ने फाइनली कंटेस्टेंट श्रीहान की तस्वीर पर यह कहते हुए मुक्का मारा कि वह घर में एक महिला कप्तान को देखना चाहती हैं। वहीं कप्तानी की दौड़ से बाहर करते हुए श्रीहन ने रोहित की तस्वीर पर मुक्का मार अपना टास्क पूरा किया। इस बीच अर्जुन कल्याण ने अगला दस्ताना पकड़ा और आरोही की तस्वीर पर मुक्का मारा और कहा कि वह राज की कप्तानी के काम का सम्मान नहीं करती है। दौड़ से बाहर होने पर आरोही इमोशनल हो गईं।

इसके साथ कीर्ति, सुदीपा और श्री सत्या कप्तानी के दावेदार के रूप में चुने गए और साथ ही कैप्टेंसी टास्क के दूसरे लेवल में, जहां दावेदारों को अपने-अपने ब्लॉक पर चलना था और 'कैप्टन' के स्पेलिंग के लेटर्स चुनने थे और उन्हें अपने-अपने बोर्ड पर लटकाना था। वहीं कीर्ति ने पहले खेल खत्म किया और घर की अगली कप्तान बनीं।

यह भी बता दें कि अर्जुन कल्याण को बिग बॉस हाउस के खराब खिलाड़ी में सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें बिग बॉस हाउस में बने जेल में भेजा गया। वहीं अर्जुन कल्याण ने कीर्ति को सबसे खराब कंटेस्टेंट का टैग मिलने पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उन्होंने उन्हें वोट दिया।

Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story