×

Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की आखिऱी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट जारी

Jana Nayagan Release Date In Hindi: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन की रिलीज डेट के बारे में मेकर्स ने किया घोषणा

Shikha Tiwari
Published on: 25 March 2025 8:48 AM IST
Jana Nayagan Release Date
X

Thalapathy Vijay Last Movie Jana Nayagan Release Date (Image Credit-Social Media)

Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि Thalapathy Vijay ने राजनीति में आते ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से ये उनकी आखिरी फिल्म बन गई है। थलापति विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan कब रिलीज होगी इसपर से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है।

थलापति विजय आखिरी फिल्म जन नायकन रिलीज डेट (Thalapathy Vijay Last Moviie Jana Nayagan Release Date)-

एच. विनोथ द्वारा निर्देशित थलापति विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan जिसको Thalapathy69 के नाम से भी जाना जाता है। जोकि पहले अक्टूबर 2025 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन स्थायी रूप से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब ये 2026 पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म को दिवाली यानि 17 अक्टूबर 2025 पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट 9 जनवरी 2026 कर दी गई है। बता दे कि इससे पहले भी विजय की कई फिल्में पोंगल पर रिलीज हो चुकी हैं। जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।


Jana Nayagan का पहला पोस्टर गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर रिलीज किया गया था। जिसने इंटरनेट पर धूम माच दी थी। जिसके बाद दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस पोस्टर में Thalapathy Vijay अपने समर्थकों के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे थे। जबकि दूसरे में उन्हें चाबुक पकड़े हुए दिखाया गया, जो उनकी राजनीतिक भूमिका का संकेत है। प्रशंसक उत्साहित हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह फिल्म उनके वास्तविक जीवन के राजनीतिक परिवर्तन को दर्शाती है। Jana Nayagan Movie की कहानी को अभी गुप्त रखा गया है।

जन नायकन मूवी कास्ट (Jana Nayagan Cast)-

जन नायकन फिल्म में थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियमणि, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अनिरूद्ध रविचंदर संगीत के लिए शामिल हैं, जो विजय के साथ एक और रोमांचक सहयोग हैं। सत्यन सूर्यन ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और फिलोमिन राज ने संपादन का नेतृत्व किया है, जन नायकन एक उच्च गुणवत्ता वाला उत्पादन होने का वादा करता है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story