×

हिट फिल्म देते ही गायब हुई, ये अभिनेत्री ... जो है राजकुमारी

अगर आप समझ गए हैं जान लीजिए सांगली के राजा श्रीमंत विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन की बेटी श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन के बारे में हम बात कर रहे हैं। भाग्यश्री यही नाम था इस एक्ट्रेस का जिसका आज जन्मदिन है।

राम केवी
Published on: 23 Feb 2020 10:03 AM GMT
हिट फिल्म देते ही गायब हुई, ये अभिनेत्री ... जो है राजकुमारी
X

रामकृष्ण वाजपेयी

क्या किसी ऐसी अभिनेत्री को जानते हैं जिसने सुपरहिट फिल्म दी हो और इसके बाद वह सिनेमा के पर्दे से पूरी तरह गायब हो गई हो। आज किसी को नहीं पता है कि भाग्यश्री नाम की यह अभिनेत्री कहां है।

आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी पहली फिल्म को ही सुपरहिट बनाया और इसके बाद अचानक वह फिल्मी पर्दे से गायब हो गई। इस अभिनेत्री का एक राज घराने से संबंध रहा है।

अगर आप समझ गए हैं जान लीजिए सांगली के राजा श्रीमंत विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन की बेटी श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन के बारे में हम बात कर रहे हैं। भाग्यश्री यही नाम था इस एक्ट्रेस का जिसका आज जन्मदिन है।

टेली सीरियल से शुरुआत

भाग्यश्री ऐसी अभिनेत्री रही है जिसने सिर्फ एक फिल्म में काम किया और फिर करियर को विराम दे दिया। भाग्यश्री का जन्म 23 फरवरी 1969 को हुआ था, भाग्यश्री की अभिनय यात्रा की शुरुआत दूरदर्शन के अमोल पालेकर के टेली सीरियल कच्ची धूप से की थी। जिसमें दर्शकों ने इनके काम को बहुत सराहा।

इसे भी पढ़ें

PICS: इतनी बड़ी बेटी की मां हैं भाग्यश्री, फिर भी उनमें आज भी बरकरार है मैंने प्यार किया वाली नजाकत

मैने प्यार किया भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। इस फिल्म की अपार सफलता के बाद इन्होंने फिल्मी लाइन में कैरियर बनाने के बजाय बनाने के बजाय घरेलू जिंदगी गुजारने का निर्णय लेते हुए शादी कर ली। शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने शर्त रख दी कि वह उसी फिल्म में काम करेंगी, जिसमें हीरो इनके पति हों।

निर्देशकों को यह बात कुछ हजम नहीं हुई और यह अभिनेत्री एक सफल फिल्म देने के बाद पर्दे से पूरी तरह गायब हो गई। हालांकि तकरीबन 11 साल बाद 2001 में हेलो गर्ल्स फिल्म में भाग्यश्री दिखाई दीं लेकिन यह फिल्म पिट गई। भाग्यश्री के दो बच्चे हैं अवंतिका और अभिमान। इनके जीवनसाथी हिमालय दासानी हैं। भाग्यश्री को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाई।

राम केवी

राम केवी

Next Story