×

चड्ढी पहनकर फूल खिला है..ने दिलाई बचपन की याद, इंडिया के नील बने मोगली

Admin
Published on: 25 March 2016 8:50 AM GMT
चड्ढी पहनकर फूल खिला है..ने दिलाई बचपन की याद, इंडिया के नील बने मोगली
X

मुंबई: नब्बे के दशक का मशहूर सीरियल 'जंगल बुक' एक बार फिर नये क्लेवर और फ्लेवर में दर्शकों का मनोरंजन करने अब छोटे से बड़े पर्दे पर आ रहा है। 8 अप्रैल 2016 को ये फिल्म हिंदी में रिलीज हो रही है। ये हॉलीवुड फिल्म 'द जंगल बुक' का हिंदी वर्जन है। फिर से आप 'जंगल बुक' का गाना 'जंगल जंगल बात चली है..' कुछ बदलाव के साथ सुनेंगे। ये फिल्म 1967 में वाल्ट डिज्नी की एनिमेटेड सीरीज का हिंदी का वर्जन है।

वीडियो में देखिए गाना जंगल-जंगल बात चली है...

23 साल बाद फिर किया गाने को रि-एडिट

इस फिल्म के टाइटल ट्रेक जंगल-जंगल बात चली है....को 23 साल बाद एक बार फिर नए अंदाज में विशाल भारद्वाज और गुलजार ने बनाया है। ये रुडयार्ड किपलिंग की किताब द जंगल बुक पर बनी है। इसके टाइटल ट्रेक को गुलज़ार ने लिखा था और विशाल भारद्वाज ने इसे संगीत दिया था। विशाल भारद्वाज को इसी से पहचान मिली थी।

ये भी पढ़ें... एक्शन, रोमांस, इमोशन और आइटम का संगम है ROCKY HANDSOME

mogle

विशाल के लिए ये न सिर्फ सफल गाना रहा है बल्कि उनके लिए पहला मौका था, जब उन्होंने गुलजार साहब के साथ काम किया था। उस वक्त इस गाने के सफल होने का अंदाज़ा नहीं था।

book

ये फिल्म पहले इंडिया में रिलीज

द जंगल बुक अमेरिका से पहले इंडिया में रिलीज़ हो रही है इसके लिए खास तैयारियां भी की गई हैं। जॉन फेवरेयू के निर्देशन में बनी फिल्म में मोगली का रोल इंडिया के 12 साल के नील सेठी निभा रहे हैं। मोगली के रोल के लिए उनका चयन 2000 बच्चों में हुआ।

ये भी पढ़ें... मेंस मैगजीन के लिए प्रियंका ने पहनी बिकनी, PHOTOS में देखिए ग्लैमर

JANGLEE-BOOOOK

इन कलाकारों की आवाज

फिल्म द जंगल बुक के हिंदी वर्जन के लिए प्रियंका चोपड़ा, नाना पाटेकर, इरफान, शैफाली शाह और ओमपुरी ने अपनी आवाज दी है। अब जंगल के जानवरों के साथ मोगली की कारस्तानी को आप इन कलाकारों की आवाज में सुन सकेंगे। इसके इंग्लिश वर्जन में बिल मुरे, बेन किंग्सले, इदरिस एल्बा, ल्युपिटा न्योंगओ, स्कारलेट जॉनसन, क्रिस्टोफर वाल्कन और जियानकार्लो स्पोसितो की आवाज दी है।

colaz

इस फिल्म में प्रियंका ने अजगर 'का', इरफान ने भालू 'बल्लू' और शेफाली ने भेडिया 'रक्षा' को अपनी आवाज दी है। ओम पुरी ने फिल्म में काले तेंदुए 'बघीरा' और नाना पाटेकर ने 'शेर खान' को अपनी आवाज दी है। नाना पाटेकर ने 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली एनिमेटेड सीरीज में भी 'शेर खान' को अपनी आवाज दी थी।

JANGLE-BOOK

Admin

Admin

Next Story