×

The Kashmir Files: ऐसे हुई थी पल्लवी जोशी-विवेक अग्निहोत्री की पहली मुलाकात, साथ देखें कई उतार चढ़ाव

पल्लवी जोशी जहाँ अपने अभिनय से सबको स्तब्ध कर देती हैं वही बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी उनकी भूमिका अहम है।विवेक और पल्लवी की मुलाकात एक कॉन्सर्ट में हुई थी।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 16 March 2022 4:03 AM GMT
Pallavi Joshi and Vivek Agnihotri
X

Pallavi Joshi and Vivek Agnihotri(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Pallavi And Vivek Life Journey: बॉलीवुड में बहुत काम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बड़े बैनर्स में न काम करने के बाद भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हों।और उन्ही में से एक हैं पल्लवी जोशी(Pallavi Joshi) जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। पल्लवी ने भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है।लोगों के दिलों पर भी अपने अभिनय से एक जगह बनाई है।पल्लवी न केवल बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं हैं बल्कि छोटे पर्दे पर भी सफल साबित हुई हैं।वो एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ फिल्म निर्माता भी हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस पल्लवी जोशी का जन्म 4 अप्रैल 1969 को हुआ था। पल्लवी जोशी के पिता का नाम मधुसूदन जोशी है जबकि उनकी माता का नाम सुषमा जोशी है। एक्ट्रेस के एक भाई है जिनका नाम अलंकार जोशी है और वे भी एक्टर हैं उन्हें बाल कलाकार के रूप भी में कई बार देखा गया है।इसके साथ ही पल्लवी जोशी की शादी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Pallavi Joshi husband Vivek Agnihotri) से हुई है। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri ) के बारे में बता दें कि वे एक इंडियन फिल्म डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं और अब तक कई बड़ी फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं।विवेक आजकल अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी चर्चा में हैं।

पल्लवी जोशी का मन बचपन से ही एक्टिंग की ओर था और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में 1979 में ही कर दी थी। उन्होंने अपना डेब्यू फिल्म 'दादा' से किया था।इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक अंधे बच्चे की भूमिका निभाई थी। उनके इस काम को काफी पसंद किया गया। पल्लवी ने कई टी.वी सीरियल और स्टेज शोज भी किये। साथ ही उन्होंने हिंदी के आलावा मराठी सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई है। पल्लवी को राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड भी मिल चूका है उन्हें ये अवार्ड फिल्म 'द ताशकन्‍द फाइल्‍स' के लिए मिला था। फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रूप में चयनित किया गया था।

द कश्मीर फाइल्स में पल्लवी की है अहम भूमिका

पल्लवी जोशी जहाँ अपने अभिनय से सबको स्तब्ध कर देती हैं वही बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी उनकी भूमिका अहम है। और फिल्म में उनके काम को काफी सराहना भी मिली है। एक इंटरव्यू में फिल्म द कश्मीर फाइल्स की निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साथ ही उनके पति विवेक अग्निहोत्री व पल्लवी के खिलाफ कश्मीर में फ़तवा भी जारी हो गया था जिसको दोनों ने बाकि लोगो से छुपा के रखा था। फिल्म का आखिरी सीन फिल्माया जा रहा था और उनके खिलाफ फ़तवा जारी हो चूका था। फिल्म के रिसर्च में उन्हें चार साल लग गए और फिल्म एक महीने में बन कर तैयार हो गई। फिल्म को बनाना आसान नहीं था फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री को लगातार धमकी मिलती रहती थी जिसकी वजह से उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया था।

अगर हम बात करें विवेक अग्निहोत्री की तो वो एक फिल्म डायरेक्टर हैं।इसके आलावा विवेक अग्निहोत्री एक निर्देशक और राइटर के तौर पर भी काम करते हैं। विवेक ने अपना हिंदी फिल्म सिनेमा में डेब्यू साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' से किया था। वे एक फिल्म निर्देशक, स्क्रीन राइटर, फिल्म प्रोडूसर, लेखक के साथ ही एक्टिविस्ट के रूप में भी कार्यरत हैं। उनका नाम अलग जोन की फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाता है। फिलहाल विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं और ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।

विवेक और पल्लवी की लव स्टोरी

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की मुलाकात एक कॉन्सर्ट में हुई थी।वैसे पहली बार में पल्लवी को विवेक बिलकुल पसंद नहीं आये थे।उन्हें लगा था कि विवेक काफी ऐरोगेंट हैं।वही विवेक को लगा था की दोनों में काफी कुछ सिमिलर है।दरअसल पल्लवी और विवेक की मुलाकात 1990 में एक रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी।विवेक ने कहा कि पहली बार जब में पल्लवी से मिला तो में उन्हें पर्सनली जानता नहीं था पर जो हम दोनों में कॉमन था वो ये की हम दोनों ही कॉन्सर्ट में बोर हो रहे थे।दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया फिर 28 जून ,1997 को शादी कर ली।इनके दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा।विवेक और पल्लवी प्रोफेशनल रूप से भी जुड़े है और इनका रिश्ता पति पत्नी के साथ दोस्ती का भी है। दोनों का मानना है कि दोस्ती ने इनके रिश्ते को और मज़बूती दी है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story