TRENDING TAGS :
Oscars 2023: फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर 2023 पहली लिस्ट में शामिल, भारत की 5 फिल्में इस सूची में
Oscars 2023: 'द कश्मीर फाइल्स' के अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर भी शामिल है।
The Kashmir Files in Oscars 2023 (Image Credit-Social Media)
Oscars 2023: विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित बहुचर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लोगों का खूब प्यार मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन भी किया था। वहीँ अब फिल्म से जुडी एक अहम् खबर आ रही है कि 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है।
'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर 2023 में शामिल
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा समुदाय के लोगों की व्यवस्थित हत्याओं के बाद साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म पिछले साल मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रतिष्ठित फिल्म समारोह ऑस्कर, 2023 के लिए चुना गया है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा,"बड़ी घोषणा: #TheKashmirFiles को @TheAcademy की पहली सूची #Oscars2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। ये भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सिनेमा के लिए एक महान साल ।" .
"#PallaviJoshi #MithunChakraborty @DarshanKumaar @AnupamPKher सभी बेस्ट एक्टर श्रेणियों के लिए चुने गए हैं। ये तो बस शुरुआत है। आगे एक लंबा रास्ता है। कृपया उन सभी को आशीर्वाद दें।"
'द कश्मीर फाइल्स' के अलावा गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर भी शामिल है।
फिल्म को पिछले साल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना मिली थी, जिन्होंने भाजपा संसदीय दल की बैठक में कहा था कि ऐसी फिल्में "सच्चाई को उजागर करती हैं"। उन्होंने ये भी दावा किया कि फिल्म को बदनाम करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि ऐसी और फिल्में बनाई जानी चाहिए। फिल्म ने देश भर में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया और हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित कई भाजपा शासित राज्यों में इसे कर-मुक्त भी किया गया था।