×

OMG: पुरुष पैरेंट्स के बीच पली-बढ़ी इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने दिया यह बयान

By
Published on: 8 Nov 2017 3:39 AM GMT
OMG: पुरुष पैरेंट्स के बीच पली-बढ़ी इस टेलीविजन एक्ट्रेस ने दिया यह बयान
X

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्राची तहलान का कहना है कि लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है। आगामी शो 'इक्यावन' में प्राची को एक टॉम बॉय की भूमिका में देखा जाएगा, जिसका पालन-पोषण घर के चार पुरुषों द्वारा किया जाता है। इसमें उनके पिता, दादा और दो चाचा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अपने इस आलस के चलते बरुण सोबती को मिला था ‘सेक्सिएस्ट एशियन मैन’ का खिताब

प्राची ने कहा, "मेरे लिए पुरुषों से संपर्क बनाना सबसे आसान बात रही है। अपने खेल के दिनों में मेरे आस-पास कई पुरुष सदस्य रहते थे और मैं सहज महसूस करती थी। हालांकि, लड़कियों के मामले में.. लड़कियों के साथ कई प्रकार की असुरक्षा होती है।"

यह भी पढ़ें: आखिर ये किसके लिए ‘शेफ’ बन गए हैं बरुण सोबती, जानकर हो जाएंगे हैरान

पूर्व बास्केटबॉल और नेटबॉल खिलाड़ी प्राची को आगामी शो में पारेख परिवार के 51वीं सदस्य के रूप में देखा जाएगा, जिसका नाम सुशील रखा गया है। इसका प्रसारण 'स्टार प्लस' पर 13 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़ें: टीवी को मिला सबसे हॉट एंटी- हीरो, अपने शो को प्रमोट करने राजधानी पहुंचे बरुण सोबती

इस किरदार में अपने नाम की तरह ही प्राची एक टॉम बॉय लड़की की भूमिका निभाएंगी, जो लड़कों की तरह कपड़े पहनती है। उसके परिवार के सदस्य उसे उसी के हिसाब से जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्राची ने कहा, "यह किरदार मेरे असल जीवन से काफी मेल खाता है और मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि मैंने अपने निजी जीवन में इसका अनुभव किया है। परिवार का समर्थन मिलना बेहद महत्वपूर्ण है।"

-आईएएनएस

Next Story