×

Akshay Kumar की ये हाई बजट फिल्में हो गईं थी फ्लॉप, कुछ का कलेक्शन तो सबसे खराब

Akshay Kumar Films: पिछले काफी समय से अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के चलते फ्लॉप रहीं हैं। आइये नज़र डालते हैं अक्षय कुमार की हाई बजट फ्लॉप फिल्मों पर।

Shweta Srivastava
Published on: 29 Oct 2022 7:59 AM GMT
Akshay Kumar Films
X

Akshay Kumar Films (Image Credit-Social Media)

Akshay Kumar Films: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है जितना फिल्म से उम्मीद की जा रही थी। जहाँ फिल्म ने तीन दिन में करीब 35 करोड़ का बिज़नेस किया है। वहीँ फिल्म अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड को ज़बरदस्त टक्कर देती भी नज़र आ रही है। लेकिन अक्षय की फिल्म ने शुरुआत में जैसा प्रदर्शन किया था वैसा अब करती नहीं दिख रही है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए है और वहीँ फिल्म अपने बजट से काफी कम कलेक्शन कर पाई है। पिछले काफी समय से अक्षय की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के चलते फ्लॉप रहीं हैं। जिनका बजट काफी ज़्यादा रहा है। आइये नज़र डालते हैं अक्षय कुमार की हाई बजट फ्लॉप फिल्मों पर।

फिल्म : 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' (2013)

बजट : 100 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 61 करोड़ रुपए

फिल्म : ब्लू (2009)

बजट : 129 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 39 करोड़ रुपए

फिल्म : ब्रदर्स (2015)

बजट : 112 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 82 करोड़ रुपए

फिल्म : गोल्ड (2018)

बजट : 107 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 104.70 करोड़ रुपए

फिल्म : 2.0 (2018)

बजट : 600 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 275 करोड़ रुपए

फिल्म : केसरी (2019)

बजट : 100 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 154 करोड़ रुपए

फिल्म :हाउसफुल 4 (2019)

बजट : 175 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 195 करोड़ रुपए

फिल्म :गुड न्यूज (2019)

बजट : 117 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 205 करोड़ रुपए

फिल्म : बेल बॉटम (2021)

बजट : 168 करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 31 करोड़ रुपए

फिल्म :सूर्यवंशी (2021)

बजट : 180 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 196 करोड़ रुपए

फिल्म : बच्चन पांडे (2022)

बजट : 165 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 50 करोड़ रुपए

फिल्म : सम्राट पृथ्वीराज (2022)

बजट : 200 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 68 करोड़ रुपए

फिल्म : रक्षा बंधन (2022)

बजट : 158 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 44 करोड़ रुपए

फिल्म : कठपुतली (2022)

बजट : 150 करोड़ रुपए

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ये फिल्म रंजीत एम. तिवारी के निर्देशन में बनी थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story