×

बॉलीवुड की वो शादियां जो बनी यादगार, एक्ट्रेसेस ने नहीं चुना लाल रंग का जोड़ा

समय के साथ-साथ लोगों की सोच में बदलाव आया तो ब्राइडल लुक ने भी काफी कुछ नया देखने को मिलता गया। तो चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग को नहीं बल्कि दूसरे रंगों को चुना।

Shweta Srivastava
Written By Shweta SrivastavaNewstrack Network
Published on: 16 April 2022 11:41 AM GMT
Bollywood Actresses
X

Bollywood Actresses Bridal Look (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

Bollywood Actresses non Red Outfit for Their Weddings:बॉलीवुड हमेशा से ही अपने स्टाइल के लिए जाना जाता है। वहीँ बॉलीवुड की शादियां भी काफी लाइमलाइट में रहतीं हैं। अभी हाल ही में हुई आलिया रणबीर की शादी इस बात की गवाह है।

वहीँ बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस कुछ नया और हटकर करने में विश्वास रखतीं हैं। इसी के चलते बॉलीवुड की इन हसीनाओं के ऑउटफिट भी आते हैं जिसमे इनका लुक आज भी लोगों को दीवाना कर जाता है। लेकिन जब भारत में बात आती है शादी की तो जो सबसे पहला रंग ज़ेहन में आता है वो है लाल रंग। जो दुल्हन पर काफी फबता भी है। लेकिन समय के साथ साथ लोगों की सोच में बदलाव आया तो ब्राइडल लुक ने भी काफी कुछ नया देखने को मिलता गया। और अब ब्राइडल ऑउटफिट बस लाल रंग तक नहीं सीमित रह गया बल्कि कई सारे अलग अलग रंगों ने इसकी जगह ले ली है। और बॉलीवुड की हसीनाएं भी इससे अछूती नहीं रहीं। उन्होंने भी अलग अलग रंगों के ऑउटफिट को अपनी ब्राइडल ऑउटफिट बनाया। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने अपनी शादी में लाल रंग को नहीं बल्कि दूसरे रंगों को चुना।

काजोल (Kajol)


Kajol(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

काजोल का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। यूँ तो काजोल और अजय देवगन की शादी काफी सादगी के साथ हुई थी। काफी करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए थे। ऐसे में काजोल ने काफी सिंपल सी हरे रंग की साड़ी को अपना ऑउटफिट बनाया था।

करिश्मा कपूर(Karishma Kapoor)


Karishma Kapoor (फोटो संभार-सोशल मीडिया)

कपूर खानदान की बड़ी बेटी यानि करिश्मा कपूर पहले कपूर महिला हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में सफलता के साथ कदम रखा। करिश्मा ने अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनकी शादी ज़्यादा दिन तक नहीं टिक पाई। लेकिन करिश्मा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत नज़र आ रहीं थी उन्होंने हलके गुलाबी रंग का जोड़ा पहना था।

ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan)


Aishwarya Rai Bachchan(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

ऐश्वर्या राय का मुकाबला आज भी ख़ूबसूरती के मामले में कोई भी नहीं कर पाया। अपनी शादी में ऐश गज़ब की खूबसूरत दिख रहीं थीं। उन्होंने प्योर गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहनी थी। उस समय ये भी कहा गया था कि उनकी उस साड़ी में असली सोने के धागों का भी इस्तेमाल किया गया था और इसे खासतौर पर साउथ में ही रेडी करवाया गया था।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)


Anushka Sharma(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

बात शादियों के ऑउटफिट की हो और अनुष्का का नाम न आये ऐसा कैसे हो सकता है। अनुष्का का ब्राइडल लुक वाकई बेहद खूबसूरत था। आपको बता दें अनुष्का ने अपनी वेडिंग पर लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। इस ऐ-लाइन फ्लेयर्ड लहंगे को ऐक्ट्रेस की डिमांड के अनुसार ही लाइट वेट रखा गया था। लहंगे और ब्लाउज पर कलरफुल थ्रेड के साथ ही सिल्वर-गोल्ड थ्रेड से एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इस पर ब्लिंग एलिमेंट जोड़ने के लिए पर्ल ऐंड बीड्स वर्क किया गया था।

दीया मिर्जा (Diya Mirza)


Diya Mirza(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

दीया मिर्जा भले ही काफी समय से बड़े परदे से दूर हैं लेकिन अपनी शादी के लुक को लेकर इनके भी काफी चर्चे हुए थे। दिया ने अपनी शादी वाले दिन गोल्डन ऐंड ग्रीन कॉम्बिनेशन का मुगल डिजाइन से इंस्पायर्ड जोड़ा पहना था। इस लुक में कुर्ते के साथ फर्शी पजामा और दो दुपट्टे शामिल थे, जिनपर जरदोजी वर्क किया गया था। भले ही अब दिया और उनके पति अलग हो चुके हैं लेकिन उनका ब्राइडल लुक वाकई कमाल का था।

इन सभी एक्ट्रेस के अलावा भी कई साड़ी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने लाल रंग को अपने वीडिंग ऑउटफिट के तौर पर नहीं चुना। उन्हें में से एक आलिया भट्ट भी हैं जिनकी शादी के चर्चे सब तरफ है। आपको बता दें आलिया रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसमे रणबीर ने आइवरी रंग की शेरवानी पहनी तो वहीँ आलिया ने भी इसी रंग की हैंड वोवन साड़ी पहनी। चर्चा ये भी था कि आलिया का ये ऑउटफिट कंगना रनौत के ऑउटफिट से मेल खाता है।


Alia and Kangana(फोटो संभार-सोशल मीडिया)

दरअसल कंगना ने बिलकुल वही साड़ी अपने भाई की शादी में पहनी थी। दोनों ही साड़ियां सब्यसाची ने ही डिज़ाइन की थीं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story