×

कोरोना काल में इन सेलेब्स ने बदल लिया अपना लुक, अब दिखते हैं ऐसे

कुछ महीने पहले इस सेलिब्रेटी ने अपने कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी। अक्टूबर में इस एक्टर ने अपना लुक पूरी तरह ही बदल दिया। इसके साथ इन्होंने आलिम हाकिम के सैलून में बैठकर एक वीडियो भी शेयर किया था।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 5:36 AM GMT
कोरोना काल में इन सेलेब्स ने बदल लिया अपना लुक, अब दिखते हैं ऐसे
X

मुंबई : कोरोना महामारी में हुए लॉकडाउन ने आम आदमी हो या सेलिब्रिटी को कम चीजों में रहना सिखा दिया। आज बात कर रहे हैं लॉकडाउन होने से न जाने कितनी ऐसी चीजें थी जो हमें घर में खुद ही करनी पड़ गई। आपको बता दें कि इस लॉकडाउन में सारे सैलून बंद होने से लोगों ने अपने घरों में ही अपने बाल को काटा या उसे काफी लंबा कर नए हेयर स्टाइल में आ गए। इस लिस्ट में कई सेलेब्स भी है जिन्होंने इस लॉकडाउन में अपने बालों को नया लुक दिया है। तो जानते हैं किन - किन लोगों ने अपने बालों को नया लुक दिया।

संजय दत्त

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले इस सेलिब्रेटी ने अपने कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी। अक्टूबर में इस एक्टर ने अपना लुक पूरी तरह ही बदल दिया। इसके साथ इन्होंने आलिम हाकिम के सैलून में बैठकर एक वीडियो भी शेयर किया था। जहां उन्होंने खुद कैंसर के ट्रीटमेंट से आए निशान को साझा किया था।

कार्तिक आर्यन

लॉकडाउन के दौरान इस एक्टर ने अपने बालों को काफी लंबा कर लिया था। आपको बता दें कि इस लुक में यह बेहद शानदार लग रहे थे। इसके बाद इन्होंने हेयर कट तो करवाया लेकिन अभी हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने लंबे बाल का लुक फिर से रख लिया है। इनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

यह पढ़ें : एकता कपूर अपने इस दोस्त के साथ करने जा रहीं शादी, फोटो हो रही वायरल

तापसी पन्नू

लॉकडाउन में इस एक्ट्रेस ने अपने बालों को शोल्डर लेंथ से भी कम कर लिया था। इनका यह नया लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इन्होंने अपना यह लुक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। आपको बता दें कि अब तापसी पन्नू का नया लुक देखने को मिल रहा है।

मिलिंद सोमन

इस एक्टर ने लॉकडाउन के दौरान अपने लंबे हेयर का लुक दिया था। जो बेहद पसंद किया जा रहा है। इन्होंने लॉकडाउन के बाद अपना नया लुक किया है। मिलिंद सोमन ने इस हेयरकट का वीडियो भी शेयर किया था।

यह पढ़ें : बीच सड़क गिरी ये एक्ट्रेस: पहन रखा था सफेद लहंगा, 3 बार हुई धड़ाम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story