×

ये हैं वो देसी रॉकस्टार्स जिनके मंच पर आते ही मच जाता है धमाल

बता दें कि आज सपना को लाखों रुपये बस एक डांस के लिए मिलते हैं। अब तक सपना का सबसे पॉप्‍युलर गाना 'तेरी आंख्या का वो काजल' है। सपना चौधरी अपने 28 साल की उम्र में ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख और यू-ट्यूब पर 17.3 करोड़ है।

Shivakant Shukla
Published on: 10 March 2019 11:57 AM GMT
ये हैं वो देसी रॉकस्टार्स जिनके मंच पर आते ही मच जाता है धमाल
X

लखनऊ: अभी तक आप बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में जानते होंगे। जिनके मंच पर आते ही लाखों की भीड़ जमा हो जाती है। माहौल ऐसा हो जाता है कि लोग नाचने और गाने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे देसी राकस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी फैन फालोइंग किसी बॉलीवुड के स्टार्स से कम नहीं है।

खास बात ये है कि इनके शो में लाखों की संख्या में चाहने वाले लोग इकटठा होते हैं। इनके मंच पर आते ही लोगों का जोश और जुनून देखने लायक होता है। जैसा आपने पहले किसी बड़े रॉक स्टार के शो में भी नहीं देखा होगा। इनके देसी शो ही सुपरहिट हैं तो सोशल मीडिया पर भी इनके जलवे किसी से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में—

(1.) मशहूर ​हरियाणवी डांसर सपना चौधरी

हरियाणा के एक गांव में रहने वाली छोरी सपना चौधरी ने जब हरियाणवी गीतों पर डांस करना शुरू किया तो तालियों से ज्यादा सवाल उठते थे। वजह ये थी कि लड़कियों को स्टेज पर डांस कराने को अच्छे नजरिये से नहीं देखा जाता था। लेकिन सपना ने हवा के उलटे अपना रास्ता चुना था, आज वह देशभर में छा चुकी हैं। वह आज देश की सबसे लोकप्रिय डांसर है। उनके शो की डिमांड किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें— अखिलेश ने किया लखनऊ मेट्रो में सफर, कहा-जब सब थक जाएंगे तब हम करेंगे रैली

बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वालीं सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर डांस से ही देश के करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा से सटे राजस्थान के इलाके से बाहर निकलकर देश के सात राज्यों में हरियाणवी गानों पर शो कर चुकीं सपना की उनके प्रशंसकों में इस कदर दीवानगी है कि वे आयोजन की सूचना भर मिलते ही हजारों की संख्या में पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं अब उनकी डिमांड बड़े बड़े शो और बॉलीवुड में भी होने लगी है। इसके साथ ही वह विदेशों में भी अपने इस डांस के बेहतरीन अदा से लोगों के दिलों में बसेने लगी हैं।

आलम ये है कि इनके शो में आयोजकों और पुलिस के लिए दीवानों की इस भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होने लगा है। साल 2008 के आखिर में पिता के देहांत के बाद सपना चौधरी ने पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था ताकि परिवार को चला सकें। उस वक्त हरियाणा जैसे राज्य में स्टेज पर लड़कियों के आने पर अघोषित प्रतिबंध था, फिर भी सपना ने यह रास्ता चुना। कुछ साल के अंदर ही सपना वहां पहुंच गई हैं जहां उनकी कहानी किसी परिकथा-सी लगती है। अब वह इतनी बड़ी स्टार हैं कि नजफगढ़ स्थित उनका घर सुरक्षा कारणों से पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से लैस है।

वह बताती हैं, 'साल 2008 में पिता की मौत के बाद परिवार चलाने की जिम्मेदारी आ गई। मैं अधिक पढ़ी-लिखी नहीं थी। छोटी इतनी थी कि जॉब कर नहीं सकती थी और कोई ऐसा काम नजर नहीं आया जो कर सकूं तो स्टेज पर परफॉर्म करने लगी। मैं अकेली ऐसी सफल डांसर हूं जो सिर्फ हरियाणवी गानों पर परफॉर्म करती है। मैंने साल 2008 के आखिर में जब पहली बार स्टेज पर डांस किया था तो 1500 रुपये मिले थे।'

फैन फालोइंग

बता दें कि आज सपना को लाखों रुपये बस एक डांस के लिए मिलते हैं। अब तक सपना का सबसे पॉप्‍युलर गाना 'तेरी आंख्या का वो काजल' है। सपना चौधरी अपने 28 साल की उम्र में ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 14 लाख और यू-ट्यूब पर 17.3 करोड़ है।

(2.) भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने लोगों के दिल में बनाई जगह

मशहूर भोजपुरी गाायक पवन सिंह को भला कौन नहीं जानता होगा। पवन सिंह अपने गाये हुए सुपरहिट गाना 'लॉलीपॉप लागेलु' से फेमस हुए। वह इसी गाने से बिहार-यूपी के लोगों के दिलों की शान बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें— महिलाओं के लिए ओडिशा सीएम नवीन पटनायक का एलान, बीजेडी लोकसभा सीटों में देगी 33% आरक्षण

भोजपुरी फिल्मों के ऐसे ही दो स्टार हैं पवन सिंह और खेसारीलाल यादव। लोग इनकी गायकी के दीवाने हैं तो ऐक्टिंग के भी। पवन सिंह की फिल्में हाउसफुल जाती हैं और इनके लाइव कन्‍सर्ट में कई हजार लोगों की भीड़ उमड़ती है। लोग नाचते हैं, झूमते हैं और फिर यही भीड़ इन्हें स्टारडम देती है। इनके शो में ऐसी भीड़ होती है कि बॉलीवुड के बड़े कलाकार भी रश्क करें।

उनके स्टारडम ने अंग्रेजों को भी भोजपुरी गाने पर कमर लचकाने पर मजबूर कर दिया है। भोजपुरी गाने ग्लोबल पार्टी में भी बजने लगे हैं। और अब तो आईआईटी के लड़के भी 'लगावे लु...' या 'सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला' पर ठुमके लगाते हैं। पवन के गाने के लोग ऐसे दिवाने है कि यू-ट्यूब पर अपलोड करते ही करोडों लोग देख लेते हैं।

फैन फालोइंग

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह 32 साल की उम्र में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 19 लाख और यू-ट्यूब पर 6.9 लाख और फेसबुक पर 7.38 लाख हैं।

(3.) इनके डांस और गाने से लोग लगते हैं झूमने, इनका नाम है खेसारीलाल

'खेसारीलाल' ऐसा नाम जो शायद ​ही कोई न जाने। ये भोजपुरी गायक के साथ ही एक्टिंग की दुनिया में अपनी पैर जमा चुके हैं। खेसारीलाल का नया गाना अपलोड होने के दो दिन के अंदर इंटरनेट पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग उसे देख लेते हैं। उनके शो में आने वाली भीड़ को संभालना मुश्किल होता है और कई बार हालात बेकाबू भी हो जाते हैं। उनकी भोजपुरी फिल्में खूब पैसा कमा रही हैं।

छपरा जिले के रसूलपुर पट्टी गांव का खेसारी आज वह भोजपुरी फिल्मों का सुपरस्टार है। जब वह ‘नून रोटी खाएंगे, जिंदगी संग ही बिताएंगे’ गाकर ‘ठीक है’ पूछते हैं तो बिहार के लड़के नागिन डांस करने लगते हैं। यह भोजपुरी रैप है जो कस्बे के समारोह से लेकर पब तक में लोगों को नचा रहा है।

ये भी पढ़ें— CISF के कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, जवानों के लिए ड्यूटी ही इनका त्यौहार

जब वह ‘शादी होते जान भुला जइबू का हो...'जैसे गाने गाते हैं तो स्पोर्ट्स बाइक पर जींस पहनकर घूमने वाले गंवई लड़कों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। ‘राजा कइल बिआह त मोटा जइब हो खाइब मेहरी के हाथ त मोटा जइब हो...’ गाने पर अब शहरों में भी लोग झूमने पर मजबूर हो जाते हैं।

फैन फालोइंग

खेसारीलाल की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और उनके सभी गाने सुपरहिट होते हैं। खेसारीलाल अब विदेशों में भी लाइव कन्‍सर्ट करते हैं और वहां रहने वाले बिहार के लोग महंगे टिकट लेकर उनका शो देखने आते हैं। खेसारीलाल यादव अपने 32 साल के उम्र में इंस्टाग्राम पर 1.68 लाख और यू-ट्यूब पर 6.8 लाख और फेसबुक पर: 1.70 लाख फालोवर्स हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story