×

बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस करेंगी कांस 2016 में लॉरियल पेरिस को रिप्रजेंट

Admin
Published on: 29 April 2016 12:32 PM GMT
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेसस करेंगी कांस 2016 में लॉरियल पेरिस को रिप्रजेंट
X

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन ने लॉरियल पेरिस इन्फालिबल कॉन्स 2016 का संग्रह लांच किया है। लॉरियल कॉस्मेटिक ब्रांड बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित मेकअप के तौर पर 19 साल पूरे कर चुका है, जबकि ऐश्वर्या ने कांस फिल्मोत्सव में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर 15 साल पूरे कर लिए हैं।

ऐश्वर्या ने इस मौके पर कहा, लॉरियल पेरिस और इंडिया को प्रजेंट करना एक सम्मान की बात है। कॉन्स के साथ 15 साल का साथ बहुत ही सुंदर सफर रहा है। ऐश ने कहा, कि वे कॉन्स के हर पल को संजो कर रखी है और इसके लिए वे लॉरियल पेरिस, इंडियन और वर्ल्ड की मीडिया शुक्रगुजार हैं। ऐश्वर्या ने कहा कि वह फ्रेंच रिविएरा में लॉरियल के मेंबर के साथ टाइम एक्सपेंड करने को तैयार है। लॉरियल पेरिस ने ये भी घोषणा की है कि ऐश्वर्या 13 और 14 मई फेस्टिवल में शामिल होंगी, जबकि सोनम कपूर 15 और 16 मई को शामिल होगी।

Admin

Admin

Next Story