×

DDLJ के इस सुपरहिट गाना का हुआ था 23 बार रिजेक्शन, जानिए वजह...

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने सफलता के कीर्तिमान बनाए। काजोल, शाहरुख और आदित्य चोपड़ा की झोली में एक यादगार फिल्म बनकर रहे। मुंबई के एक थिएटर में यह फिल्म रिलीज डेट अब तक लगी थी।

suman
Published on: 3 Jun 2020 3:25 AM GMT
DDLJ के इस सुपरहिट गाना का हुआ था 23 बार रिजेक्शन, जानिए वजह...
X

मुंबई : फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म ने सफलता के कीर्तिमान बनाए। काजोल, शाहरुख और आदित्य चोपड़ा की झोली में एक यादगार फिल्म बनकर रहे। मुंबई के एक थिएटर में यह फिल्म रिलीज डेट अब तक लगी थी।

यह पढ़ें...एक्ट्रेस ने की जहर खाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

इस सफल फिल्म और इसके कलाकारों की इससे जुड़ी कई यादे होंगी। और शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म को करीब करीब सबने देखी होगी। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने निर्देशित किया था।

23 बार रिजेक्ट

जितनी उस समय इस फिल्म की स्टोरी पसंद आई उतना ही इसके गाने ने लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया।इस फिल्म का वैसे तो हर गाना हिट था, लेकिन जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो गाना मेरे ख्वाबों में जो आए, इस सुपरहिट गाना को लता मंगेशकर ने गाया था।

यह पढ़ें...दिग्गज अभिनेता हुए बेरोजगार, शूटिंग पर जाने पर लगी रोक

लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने इस गाने को 23 बार रिजेक्ट करने के बाद 24वी बार में सलेक्ट किया। इसे 24 बार लिखवाया था और उसके बाद फाइनल किया था।

खबरों के मुताबिक, यह गाना आनंद बख्शी ने लिखा था। जब वो गाने को लिखकर आदित्य चोपड़ा के पास जाते, तो आदित्य हर बार इस गाने को रिजेक्ट कर देते, क्योंकि आदित्य को गाने की पहली लाइन पसंद नहीं आ रही थी। फिर 24वीं बार आनंद गाने को लिखकर आदित्य के पास लेकर पहुंचे और आदित्य को गाना पसंद आ गया। यह गाना जो रिलीज हुआ तो लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आया था।

यह पढ़ें...सलमान का नया अंदाज: लॉकडाउन खत्म होते ही नजर आए ऐसे, देखें वीडियो

इस गाने की वजह से काजोल का अंदाज और टॉवेल डांस सबको पसंद आया। इसके चर्चे हर तरफ होने लगे। इस गाने में काजोल ने बहुत ही बेहतरीन डांस किया और उनके एक्सप्रेशन भी बहुत गजब के थे। यह गाना काजोल के लिए भी बहुत हिट रहा।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story