×

Time 100 Most Influential 2024: टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कैसे चुना जाता है? जानिए

How is Time 100 Most Influential Chosen: टाइम 100 सबसे प्रतिभाशाली 2024 लिस्ट जारी, जानिए कैसे चुना जाता है? टाइम 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति

Shikha Tiwari
Published on: 18 April 2024 4:56 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 4:57 AM GMT)
Time 100 Most Influential 2024 People List
X

Time 100 Most Influential 2024 People List 

Time 100 Most Influential 2024 List: टाइम 100 सबसे प्रभावशाली 2024 व्यक्तियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस बार इस लिस्ट में भारतीय सिनेमा में सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट (Alia Bhatt in TIME's 100 most influential 2024) का नाम शामिल हैं। उन्होंने भारत समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने काम से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। 30 वर्षीय व्यक्ति को टाइम के 2024 के 100 सबसे प्रतिभाशाली लोगों में उनका चयन किया गया है। "हार्ट ऑफ स्टोन" के निर्देशक टॉम हार्पर, जिन्होंने आलिया के साथ उनकी पहली फिल्म में काम किया था। अपने द्वारा पत्रिका में एक लेख लिखकर उनकी "वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय स्टार" के रूप में प्रशंसा की थी। चलिए जानते है कि आलिया के अलावा किन-किन भारतीय व्यक्तियों का नाम इसमें शामिल है और टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कैसे चुना जाता है? (How is time 100 most influential chosen?)

टाइम 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्ति लिस्ट 2024 (Time 100 Most Influential 2024 List)-

टाइम मैगजीन ने बुधवार को 2024 के लिए दुनिया के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट (Time 100 Most Influential 2024 People List) जारी की है. जिसमें भारत की आलिया भट्ट (Alia Bhatt) , रेसलर साक्षी मलिक (Sakshi Malik), वर्ल्ड बैंक के अक्ष्यक्ष अजय बंगा (Ajay Banga), माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला (Satya Nadella) व एक्टर-डायरेक्टर देव पटेल का नाम शामिल है। इस लिस्ट में अमेरिका के एनर्जी लोन प्रोग्राम ऑफिस डायरेक्टर जिगर शाह, खगोल विज्ञान व येल विश्वविद्यालय में फिजिक्स की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन भी शामिल हैं। इनके अलावा भारतीय मूल की रेस्तरां मालकिन अस्मा खान व दिवंगत रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया भी शामिल है।

टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कैसे चुना जाता है? (How is time 100 most influential chosen?)-

बता दे कि, टाइम 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट (Time 100 Most Influential 2024 People List) विशेष रूप से टाइम संपादकों द्वारा चुनकर बनाया जाता है। जिसमें टाइम 100 पूर्व छात्रों व पत्रिका के अंतरराष्ट्रीय लेखन स्टाफ शामिल होते है। तो वहीं, टाइम 100 प्रभावशाली व्यक्ति की लिस्ट सामने आने से कुछ दिन पहले आयोजित रीडर्स पोल के विजेता को ही आम जनता द्वारा चुना जाता है।

आलिया भट्ट का नाम टाइम 100 सबसे प्रभावशाली लिस्ट 2024 में शामिल-


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जिनका जन्म 15 मई 1993 में मुंबई में हुआ था। ये बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट व बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। इन्होंने 2012 में अपने करियर की शुरूआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से किया था। इन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में 12 हिट फिल्में दी है। तो वहीं संजयलीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उनको बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 2023 में उन्होंने हर्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म के डायरेक्टर टॉम हार्पर ने टाइम मैगजीन में आलिया के बारे में कहा था कि वे दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।

साक्षी मलिक का नाम टाइम 100 प्रभावशाली व्यक्ति की लिस्ट में शामिल-


भारतीय रेसलर साक्षी मलिक (Sakshi Malik) का नाम भी टाइम मैग्जीन के आइकॉन की लिस्ट में शामिल है। साक्षी ने कुश्ती में यौन शोषण के खिलाफ बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक मुहिम छेड़ी थी। टाइम मैगजीन ने साक्षी की इस लड़ाई के बारे में भी वर्णन किया है। मैगजीन ने लिखा- साक्षी ने कुश्ती छोड़ दी, लेकिन महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाले लोगों के साथ बहादुरी से लड़ीं। साक्षी मलिक ने 2007 में सब इंडियन जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था। इसके बाद 2009 में एशियाई जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता था। 2010 में विश्व चैेपियन में कास्य जीता था। 2013 में कॉमनवेल्थ चैेपियनशिप में कास्य पदक जीता। 2015 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। 2016 में ओलंपिक में कास्य जीतकर इतिहास रच दिया।

देव पटेल का नाम टाइम 100 प्रभावशाली व्यक्ति की लिस्ट में शामिल-


देव पटेल 2008 में आई डैनी बॉयल की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से दुनियाभर में प्रसिद्धी हासिल की। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। इसके बाद देव पटेल (Dev Patel) को 2016 में आई लॉयन फिल्म के लिए ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था। इसके अलावा एयरबेंडर जैसी फिल्मों में देव पटेल नजर आएं थे। देव पटेल ने फिल्म मंकी मैन (Monkey Man) से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है।

अजय बांगा का नाम भी टाइम 100 प्रभावशाली लिस्ट में शामिल-


Who is Ajay Banga ? अजय बांगा (Ajay Banga) भारतीय मूल के वो व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले 2 साल से वर्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। इसके साथ ही वे दो ग्लोबल फाइर्नोशियल इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड बैंक व इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की अध्यक्षता करने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए थे।

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला का नाम टाइम 100 प्रभावशाली लिस्ट में शामिल-


Who is Satya Nadella? सत्य नडेला दुनिया की लीडिंग टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन हैं। 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में जन्मे सत्य नडेला फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के CEO बने। सत्य नडेला की नेटवर्थ 2,527 अरब डॉलर (Satya Nadella Net Worth) है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story