×

Bhojpuri High Paid Actresses: भोजपुरी की टॉप 10 हाईएस्ट पेड हसीनाएँ, फिल्म के लिए चार्ज कर रहीं इतनी सैलरी

Bhojpuri High Paid Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री में हर एक फिल्म के लिए आंके हुए सैलरी के साथ 2021 और 2022 की सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाली दस भोजपुरी एक्ट्रेसेज की लिस्ट हमने निकाली हैं।

Anushka Rati
Published on: 30 Sep 2022 5:13 AM GMT
Bhojpuri High Paid Actresses: भोजपुरी की टॉप 10 हाईएस्ट पेड हसीनाएँ, फिल्म के लिए चार्ज कर रहीं इतनी सैलरी
X
Bhojpuri Films Actresses (image: social media)

Top 10 Bhojpuri High Paid Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री में हर एक फिल्म के लिए आंके हुए सैलरी के साथ 2021 और 2022 की सबसे ज्यादा पेमेंट लेने वाली दस भोजपुरी एक्ट्रेसेज की लिस्ट हमने निकाली हैं। हालांकि भोजपुरी सिनेमा एक मेल डॉमिनेटेड इंडस्ट्री हैं, लेकिन वूमेन आर्टिस्ट्स साफ तौर से अपने ग्लैमर ,टैलेंट, सुंदरता और मेहनत के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने में एक इंपोर्टेंट रोल प्ले करती हैं।

तो आज हमारे इस लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेज के कुछ नाम हैं जो फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म को लोगों की नजर में और उनके चर्चा का सब्जेक्ट बन देती हैं और इन एक्ट्रेसेस के नाम हैं मोनालिसा, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और काजल रघवानी। वहीं। इन सभी एक्ट्रेसेज ने एडवरटाइजिंग डील्स या फिल्मों की सैलरी के साथ अच्छी सैलरी पेमेंट लेती हैं।

साथ ही भोजपुरी फिल्म एक्टर्स के कुछ नाम है जो बोल सकते हैं कि वह और उनकी फिल्में शायद ही कभी कभी चर्चा का सब्जेक्ट बनते हो। वहीं अमरपाली दुबे, रानी चटर्जी और काजल रघवानी तक हर एक्ट्रेसेज ने दौलत के हिसाब या सैलरी के मामले में रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

तो आइए देखें कौन कौन सी एक्ट्रेसेज शामिल हुईं हैं हमारे इस लिस्ट में:

1 आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे बहुत कम समय में भोजपुरी फिल्म में सबसे पसंदीदा नाम हैं। खूबसूरत और आम्रपाली दुबे ने 2014 में निरहुआ यानी के दिनेश लाल यादव के साथ फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" से भोजपुरी फिल्मों में अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत की। वहीं आज उन्हें हर फिल्म के लिए करीब 25-30 लाख रुपये मिलते हैं। बता दें कि, आम्रपाली दुबे इस टॉप 10 हाईएस्ट पेड भोजपुरी एक्ट्रेस में नंबर 1 रैंक पर हैं।


2 रानी चटर्जी

एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बोल्ड एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वह भोजपुरी सिनेमा में एक्शन क्वीन रानी के नाम से भी मशहूर हैं। वहीं रानी भोजपुरी फिल्मों की चाहती अभिनेत्री हैं , बॉक्स ऑफिस पर को-एक्टर्स के बिना उनकी लगभग सभी फिल्म हिट रहीं हैं जिसे रानी ने अपने दम पर बॉक्स ऑफिस पर और दर्शकों के दिलों पर राज करवाया है। वहीं रानी चटर्जी को उनके हर फिल्म के लिए करीब 20-25 लाख रुपये मिलते हैं।


3 अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म की एक टैलेंटेड और बेहद अट्रैक्टिव एक्ट्रेस हैं। अक्षरा सिंह बस एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। वहीं अक्षरा सिंह अपनी हर फिल्म के लिए 15-20 लाख के करीब पेमेंट लेती हैं।


4 मोनालिसा

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक पॉपुलर और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उनके बोल्ड सीन और कॉमेडी दर्शकों को थियेटर्स में खींचकर लाने के लिए जानी जाती हैं। मोनालिसा अपनी हर फिल्म के लिए 15-20 लाख की मांग करती हैं।


5 काजल रघवानी

काजल रघवानी भोजपुरी फिल्मों की एक टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। साथ ही काजल भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड गर्ल हैं और इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और क्यूट दिखने वाली अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वहीं काजल रघवानी अपनी हर फिल्म के लिए करीब 20-25 लाख रुपए चार्ज करती हैं।


6 अंजना सिंह

अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म की पॉपुलर और सफल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अंजना 'हॉट केक' एंटरप्राइजेज के नाम से भी फेमस हैं। वहीं अंजना सिंह अपनी हर फिल्म के लिए 10-15 लाख रुपयों की सैलरी लेटिन हैं।


7 प्रियंका पंडित

प्रियंका पंडित भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक बोल्ड और काफी हॉट एक्ट्रेस हैं। प्रियंका भोजपुरी फिल्म की काफी चाहती और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। वहीं प्रियंका पंडित को हर फिल्म के लिए करीब 10-15 लाख रुपये मिलते हैं।


8 पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े आज भोजपुरी फिल्मों की सबसे हॉट और सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली अभिनेत्री हैं। पाखी ने कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया हैं। साथ ही पाखी हेगड़े और दिनेश लाल यादव 2010 से 2014 की सबसे बड़ी हिट जोड़ी रहें लोगो की इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। वहीं पाखी अपने हर प्रोजेक्ट के लिए 10-12 लाख चार्ज करती हैं।


9 रिंकू घोष

रिंकू घोष भोजपुरी सिनेमा की एक सफल अभिनेत्री हैं। साथ ही रिंकू ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन स्टारर फिल्म 'हिम्मतवाला' के एक आइटम सॉन्ग "धोखा" में काम किया था। वहीं रिंकू अपनी हर फिल्म के लिए 10-12 लाख चार्ज करती हैं।


10 सीमा सिंह

सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर आइटम सॉन्ग डांसर और अभिनेत्री हैं । उनका आइटम सॉन्ग आने वाले भोजपुरी सिनेमा के दीवानी के लिए सिनेमाघरों में चुंबक का काम करती है। वहीं सीमा सिंह 1-1.5 लाख अपनी हर फिल्म और आइटम सॉन्ग की सैलरी ले रही हैं।





Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story