Top 5 Bold Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी हसीनाओं के हुस्न के सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोईन भी फेल

Bhojpuri Bold Actresses: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 पॉपुलर एक्ट्रेसेज के लुक और चर्म के बारे में बताएंगे जिन्होंने ना सिर्फ अपनी फिल्मों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि अपनी हॉट, बोल्ड, किलर लुक से बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज को जबरदस्त टक्कर भी देती हैं।

Anushka Rati
Published on: 4 Dec 2022 4:13 AM GMT
Top 5 Bold Bhojpuri Actress: इन भोजपुरी हसीनाओं के हुस्न के सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोईन भी फेल
X

Bhojpuri Actresses (image: social media)

NT Entertainment Desk: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही अब भोजपुरी फिल्मों का भी अपना एक अलग ही क्रेज हो गया है। एक तरफ भोजपुरी फिल्मों में जहां हीरो का एक्शन और टशन दर्शकों को पसंद आता है, तो साथ ही एक्ट्रेसेज भी अपनी बोल्ड और कातिल अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने में पीछे नहीं रहती हैं। वहीं भोजपुरी फिल्मों की कई एक्ट्रेसेज की सोशल मीडिया पर फैन्स और फॉलोअर्स के गिनती में भी एक दूसरे को हमेशा जबरदस्त टक्कर देती रहती हैं। तो आज हम उन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की 5 पॉपुलर एक्ट्रेसेज के लुक और चर्म के बारे में बताएंगे जिन्होंने ना सिर्फ अपनी फिल्मों से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है बल्कि अपनी हॉट, बोल्ड, किलर लुक से बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज को जबरदस्त टक्कर भी देती हैं। इन हीरोइनों की सुंदरता देख आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

नीचे देखिए इन 5 भोजपुरी एक्ट्रेसेज की तस्वीरें:

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी और टॉप की एक्ट्रेस हैं और साथ ही आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान भी हैं। बता दें कि 4 साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली दुबे के आज करोड़ो फैंस हैं और भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली दुबे को नंबर 1 हीरोइन माना जाता है। एक्ट्रेस आम्रपाली ने साल 2014 में भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने कई हिंदी सीरियल्स में काम किया है और खूबसूरती के मामले में भी आम्रपाली का कोई तोड़ नहीं है।


काजल राघवानी

काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों में एक पॉपुलर नाम हैं। काजल की सुंदरता देख हर कोई तारीफ करता है। एक्ट्रेस काजल रघवानी महाराष्ट्र की रहने वाली और काजल ने 16 साल की ऐज से ही गुजराती फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत कर दिया था और काजल ने गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और इसके बाद साल 2013 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यु किया।


अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक फेमस चेहरा हैं। पूरे हिंदुस्तान में ऐसा कोई इंसान नहीं होगा जो इनकी खूबसूरती और सुरीली आवाज को सुनकर इनका कायल न हुआ हो। अक्षरा सिंह बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने कुछ टीवी डेली सोप शो में काम किया लेकिन उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिली जिसके बाद साल 2011 में अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की तरफ अपने कदम बढ़ाएं।


रानी चटर्जी

मिस कोलकाता रह चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा की एक बेहद ही कामयाब और पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। रानी चटर्जी ने साल 2003 में मनोज तिवारी की सुपरहिट फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसावाला' से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।


मोनालिसा

यूं तो एक्ट्रेस मोनालिया ने भोजपुरी फिल्मों में सालों काम किया है और अपना भी कमाया लेकिन मोनालिसा को पॉपुलैरिटी कलर्स टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस में आने के बाद मिली और ज्यादातर लोग उन्हें पहचानने लगे। बिग बॉस शो से उनके जलवे बॉलीवुड में भी चारों ओर फेमस हो गए। बता दें कि बिग बॉस में आने से पहले मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत काम किया और भोजपुरी फिल्मों की एक जाना माना नाम है। भोजपुरी फिल्मों में इनकी सुंदरता हमेशा चर्चा की विषय रहती है।




Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story