Top 5 Bhojpuri Holi Songs: होली की मस्ती के साथ लगा भोजपुरी तड़का, पवन सिंह, खेसारी लाल के गीतों ने लूट ली महफ़िल

Top 5 Bhojpuri Holi Songs: आज हम आपके लिए होली के खुमार से भरपूर भोजपुरी गाने लेकर आये हैं। ये सभी गाने इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं लोग इन गानों को बार बार देख रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 20 Feb 2023 2:04 PM GMT
Top 5 Bhojpuri Holi Songs
X

Top 5 Bhojpuri Holi Songs (Image Credit-Social Media)

Top 5 Bhojpuri Holi Songs: कोई भी त्यौहार हो तो भोजपुरी इंडस्ट्री उस रंग में सराबोर होती नज़र आ ही जाती है और वहीँ अगर बात फागुन की हो तो कहना ही क्या। होली का हुड़दंग हो या रंग गुलाल का खुमार भोजपुरी सिनेमा पर सब सर चढ़कर बोलता है। वहीँ होली के त्यौहार को और भी मस्ती से भर देते हैं भोजपुरी गाने ऐसे में इंडस्ट्री ने धड़ाधड़ कई होली पर आधारित गाने रिलीज किए हैं। जिसके बाद से इंटरनेट पर हर तरफ भोजपुरिया अंदाज़ में होली का रंग चढ़ गया है।

होली के टॉप 5 भोजपुरी गाने

कुछ दिनों बाद ही होली का त्यौहार आने वाला है वहीँ जहाँ हर तरफ इसकी तैयारियों की धूम है ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री भी होली पर कई सारे गाने रिलीज़ कर रही है। जिसमे पिछले कुछ दिनों से होली के अंग में इंटरनेट को भी रंगना शुरू कर दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री की फैंस फॉलोइंग पिछले कुछ समय में काफी ज़्यादा बढ़ गयी है। वहीँ इन गानों का इंडस्ट्री के फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। भोजपुरी गानों के बिना वैसे भी होली के रंगों का खुमार अधूरा है और ऐसे में ये भोजपुरी तड़का सभी को मदमस्त करने को बिलकुल तैयार है। वहीँ आज हम आपके लिए इन्ही कुछ होली के खुमार से भरपूर भोजपुरी गाने लेकर आये हैं। ये सभी गाने इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं लोग इन गानों को बार बार देख रहे हैं। होली के इन गीतों में भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, नीलकमल सिंह और अरविंद अकेला कल्लू दिखाई दे रहे हैं। जिसने होली को और भी रंगीला कर दिया है।

'मुँहे लागल बा' (Muhe Lagal Ba)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और राधा रावत का ये धमाकेदार गाना 'मुँहे लागल बा' ने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मचाना शुरू कर दिया है। वीडियो को अभी तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है।

'चोलिया छोट लईला ए पहुना' (Choliya Chhot Laila Ae Pahuna)

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह और शिवानी सिंह का गाना 'चोलिया छोट लईला ए पहुना' भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जिसे पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है और इसे पवन और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। इसपर भी खूब व्यूज आ रहे हैं।

'फगुआ गवाई तबला प' (Phagua Gavaee Tabla Pa)

अरविंद अकेला कल्लू का गाना 'फगुआ गवाई तबला प' भी हिट हो गया है इसे शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ से सजाया है। इस गाने को नेहा राज और शिल्पी राज के साथ अरविंद अकेला कल्लू ने भी अपनी आवाज़ दी है।

'होली में माजा मिलेला ना पूरा' (Holi Mein Maja Milela Na Poora)

भोजपुरी गाना 'होली में माजा मिलेला ना पूरा' भी सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसमें नीलकमल सिंह और सृष्टि उत्तराखंडी को एक साथ लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'होलिए में जान होता शादी' (Holiye Mein Jaan Hota Shadi)

अंकुश राजा और खुशी कक्कर का ज़बरदस्त होली गीत 'होलिए में जान होता शादी' भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में अंकुश राजा के साथ आस्था सिंह नज़र आ रहीं हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story