×

South Indian Actresses: इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना ने समांथा को पछाड़ा, सबसे ज्यादा फेमस साउथ की स्टार्स

South Indian Actresses: दक्षिण भारत के सुपरस्टार्स एक्टर्स के बाद इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली वाली साउथ की 8 सुपरहॉट एक्ट्रेस कि लिस्ट निकली गई है। जहां रश्मिका मंदाना ने समांथा प्रभु को इस रेस में पछाड़ा कर आगे निकल गई हैं।

Anushka Rati
Published on: 19 Aug 2022 2:41 PM GMT
South Indian Actresses: इंस्टाग्राम पर रश्मिका मंदाना ने समांथा को पछाड़ा, सबसे ज्यादा फेमस साउथ की स्टार्स
X

South most popular Actresses (image: social media)

South Most Popular Actresses: आपको बता दें कि साउथ के अभिनेताओं के लिए इन दिनों सोशल मीडिया गेम को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साल दर साल आगे बढ़ते रहने के लिए सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है जितना बाकी के चीजों से जुड़े रहना। सामंथा, रश्मिका मंदाना, पूजा हेगड़े और श्रुति हासन जैसी दक्षिण महिला अभिनेताओं ने इंस्टाग्राम पर दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके जनता के दिलों में अपनी जगह बना ली है।

वहीं अन्य अभिनेत्रियाँ जैसे साईं पल्लवी, अनुपमा परमेश्वरन, नज़रिया फहद, नित्या मेनन, कृति शेट्टी और श्रीनिधि शेट्टी समान रूप से लोकप्रिय हैं और धीरे-धीरे सोशल मीडिया स्टारडम में अपनी जगह बना रही हैं।

तो आइए देखते हैं इंस्टाग्राम पर किस एक्ट्रेस के कितने फॉलोअर्स हैं:

1. रश्मिका मंदाना-


रश्मिका सिर्फ 6 साल की छोटी सी अवधि में न केवल इंडस्ट्री में सबसे अधिक बैंक एलिजिबल अभिनेत्रियों में से एक हैं, बल्कि भारत की नेशनल क्रश भी बन गई हैं। अपने क्यूट एक्सप्रेशन से दिल जीतने से लेकर सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को मनमोहक तस्वीरों से ट्रीट करने तक, पुष्पा गर्ल इसे सही तरीके से यूज कर रही है। अब रश्मिका के बड़े बॉलीवुड डेब्यू का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'मिशन मंगल', 'अलविदा' और 'एनिमल' के अलावा, रश्मिका के पास 'पुष्पा 2' का सीक्वल है, जिसमें विजय थलपति के साथ 'वरिसु' भी शामिल है। वहीं रश्मिका के इंस्टाग्राम पर 32.7M फॉलोअर्स से आगे हैं।

2. सामंथा-


सामंथा इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली साउथ की दूसरी एक्ट्रेस हैं। "द फैमिली मैन 2" में राजी की भूमिका निभाने से लेकर "ऊ अंतावा" में उनके बोल्ड डांस मूव्स तक, सामंथा अपनी बेजोड़ सुंदरता और निडरता के साथ भारत के सबसे सफल लोगों में से एक हैं। अपने वर्कआउट वीडियो अपलोड करने से लेकर अपने फैंस को फैशन ट्रेंड से अपडेट रखने तक, सामंथा अपने फैंस का हर तरह से दिल जीत रहीं है। वह स्टारडम की किताब का वह पत्ता है जो समय के साथ और बड़ा और बेहतर होता जा रहा है। वहीं इंस्टाग्राम पर सामंथा प्रभु के 24.3M फॉलोअर्स हैं।

3. काजल अग्रवाल-


काजल अग्रवाल रश्मिका और सामंथा रूथ प्रभु के बाद तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग अर्जित की है। उनकी शादी की तस्वीरें और अब, बेटे नील के साथ मनमोहक पलों ने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। साथ ही अपनी हॉट पिक्चर्स और अपनी फिल्मों की वजह से भी इनके फैंस और फॉलोअर्स की गिनती बढ़ती जा रही है। जहां इंस्टाग्राम पर काजल के 23.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

4. रकुल प्रीत सिंह-


रकुल प्रीत सिंह, जो प्रेजेंट में हिंदी फिल्म प्रोजेक्ट्स पर अपना अधिक फोकस बनी हुई हैं। साथ ही अपनी फिल्मों के लाइनअप के कारण सुर्खियों में बनी रही हैं। अपने काम के अलावा, रकुल के फिटनेस वीडियो और स्टाइल स्टेटमेंट उनके इंस्टाग्राम की हाइलाइट हैं। जिसकी वजह से इस्तग्राम पर उनके 22.2M फॉलोअर्स हैं।

5. पूजा हेगड़े-


पूजा हेगड़े वर्तमान में सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं क्योंकि उन्होंने महेश बाबू, प्रभास, थलपति विजय जैसे बड़े साउथ एक्टर्स और सलमान खान कि फिल्म "भाईजान" और रणवीर सिंह के साथ फिल्म "सर्कस" जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ सबसे बड़ी फिल्में कर रहीं हैं। उनकी फिल्मों के अलावा, उनकी शानदार छुट्टियों की तस्वीरें उन्हें सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी के उस स्तर तक पहुंचने में मदद करती हैं जो उनके कंटेंपरी भी आनंद ले रहे हैं। वहीं पूजा के इंस्टाग्राम पर 21.2M फॉलोअर्स हैं

6. श्रुति हासन-


श्रुति हासन भले ही इस फॉलोअर्स के लिस्ट में टॉप पर न हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं। श्रुति हासन ने अपने फैंस के साथ बातचीत करने से लेकर वर्कआउट वीडियो पोस्ट करने और अपने साथी संतनु के साथ प्यार भरी तस्वीरें पोस्ट करने तक, श्रुति हासन ने आईजी पर फैंस की सही कमाई की है। 20.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ श्रुति इस लिस्ट में छठवें नंबर हैं

7. तमन्ना भाटिया-


तमन्ना भाटिया साउथ की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्रियों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। वह न केवल दक्षिण में बल्कि उत्तरी बाजार में भी पॉपुलर हैं। तमन्ना के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं जो तमन्ना की हर तस्वीर के दीवाने हैं।

8. कीर्ति सुरेश-


कीर्ति सुरेश भी धीरे-धीरे इंस्टाग्राम स्टारडम में अपनी जगह बना रही हैं। हालांकि, वो सोशल प्लेटफार्म पर इतना एक्टिव नहीं रहतीं पर अपनी फिल्मों और फोटोशूट कि तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करती रहतीं हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 13.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं


Anushka Rati

Anushka Rati

Next Story