×

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया धुआंधार कलेक्शन

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया है।

Ruchi Jha
Report Ruchi Jha
Published on: 9 March 2023 4:59 AM GMT
Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection
X

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection (Image Credit: Instagram)

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। होली के त्यौहार पर एक्टर की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया। केवल जोड़ी ही नहीं फैंस को फिल्म की कहानी भी खूब पसंद आई है। तभी तो फिल्म ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया है।

फिल्म ने पहले दिन की बेहतरीन कमाई

रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। 'तू झूठी मैं मक्कार' को होली के त्योहार का काफी फायदा हुआ है। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ का बिजनेस किया है, जो वीकेंड पर बढ़ने वाला है।


रणबीर का इमोशनल सीन फैंस को बना रहा दीवाना

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की इस फिल्म को मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने एक्शन, ड्रामा, रोमांस तो दिखाया ही है साथ ही रणबीर ने कई इमोशनल सीन फिल्माते हुए फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं, श्रद्धा की कोविड के बाद यह पहली फिल्म है।


95 करोड़ की लागत में बनी फिल्म

बता दें कि लव रंजन मजेदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म करीबन 95 करोड़ की लागत में बनाई गई है। ऐसे में धुंआधार कलेक्शन को देख लग रहा है कि फिल्म आसानी से अच्छा खासा प्रॉफिट कमा लेगी। श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

अब 'एनिमल' में नजर आएंगे रणबीर

'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे कई बड़े सितारे भी शामिल हैं। वहीं, रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अब संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद, उनके पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खैर, यह तो फिल्म के पहले दिन की कमाई थी, जिसे देखकर तो यही लगता है कि फिल्म आगे भी शानदार कमाई करने वाली है। फिलहाल, आपको क्या लगता है, क्या फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर पाएगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं : )

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story